विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2017

मध्य प्रदेश : दबंग ने दलित बच्ची के हाथों से उठवाया मैला

पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Also Read in
मध्य प्रदेश : दबंग ने दलित बच्ची के हाथों से उठवाया मैला
प्रतीकात्मक चित्र
छतरपुर: देश में जहां दिन-ब-दिन स्वच्छ भारत की बात हो रही है. हाथ से मैला उठाने का विरोध हो रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला मध्य प्रदेश से आया है. मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर जिले से जो मामला सामने आया है, वह झकझोर देने वाला है. यहां एक दबंग ने छह वर्ष की मासूम दलित बालिका को हाथों से मैला उठाने को मजबूर कर दिया. पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लवकुशनगर के गुधौरा गांव में सोमवार को शासकीय प्राथमिक पाठशाला में पहली कक्षा में पढ़ने वाली नत्थू अहिरवार की बेटी को विद्यालय में शौचालय न होने की स्थिति में खाली स्थान पर शौच के लिए जाना पड़ा. इसे गांव के दबंग पप्पू सिंह ने देखा तो वह बालिका पर भड़क उठा.

ग्रामीणों के अनुसार, पप्पू ने बालिका से हाथों से मैला उठाकर दूसरे स्थान पर फेंकने को कहा. पहले बालिका काफी रोई, मगर बाद में उसने मैला अपने हाथों से उठाकर फेंका. बालिका ने अपने परिजनों को घटना बताई तो ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.
VIDEO : दलित उत्पीड़न पर खास रिपोर्ट

लवकुशनगर के थाना प्रभारी जेडवाई खान ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी के खिलाफ एससीएससी एक्ट और किशोर अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश जारी है. (IANS की रिपोर्ट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalit Harassment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com