विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2018

मध्य प्रदेशः जब मंत्री जी को 'भगवान' मानकर शिक्षाधिकारी ने उतारी आरती

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार के मंत्रियों को खुश करने के लिए सरकारी अफसरों और कर्मचारियों में अजीब तरह की होड़ मची है.

मध्य प्रदेशः जब मंत्री जी को 'भगवान' मानकर शिक्षाधिकारी ने उतारी आरती
मध्य प्रदेश के करंजिया  विकासखंड मुख्यालय पर मंत्री की आरती उतारते खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ)
  • मध्य प्रदेश में नए मंत्रियों को खुश करने की लगी अफसरों में होड़
  • पैर छूने के साथ आरती भी उतारने की सामने आई तस्वीर
  • मध्य प्रदेश के मंत्री ओमकार की शिक्षाधिकारी ने उतारी आरती
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार के मंत्रियों को खुश करने के लिए सरकारी अफसरों और कर्मचारियों में अजीब तरह की होड़ मची है. ऐसी ही बानगी देखने को मिली डिंडौरी के करंजिया  विकासखंड मुख्यालय पर. जब यहां पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम (Minister Omkar Markam) को खुश रखने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों में होड़ मच गई. कोई उन्हें फूलों की माला पहनाकर आशीर्वाद ले रहा था, तो कोई पैर छूकर मंत्री जी को खुश करने की कोशिश कर रहा था. मगर इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) ने हद ही पार कर दी, जब  उन्होंने न केवल मंत्रीजी को फूलों की माला पहनाई, बल्कि भगवान मानकर उनकी आरती  उतार कर सबको हैरत में डाल दिया .

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ः राजस्व मंत्री बोले- जिस IAS ने मेरे घर की जांच का आदेश दिया, उसे सजा मिलेगी

खास बात रही कि  मंत्रीजी अधिकारी को मना करने की बजाय  बड़े आराम से अपनी आरती उतरवाने में मग्न रहे. कहा जा रहा है कि बीईओ  एम.एस.परस्ते खुद पर मंत्री जी की कृपा हमेशा पाने के लिए सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली से  परे जाकर यह हरकत करने पर उतर गए. आपको बता दें कि करंजिया विकासखण्ड जनजातीय कल्याण मंत्री ओमकार मरकाम का गृह इलाका है जहां वर्षों से मलाई खा रहे अफसरों में मंत्री जी को खुश रखने की होड़ लगी रही.

वीडियो- मध्‍यप्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Kamal Nath, Minister Omkar Markam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com