विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2020

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ पर निशाना, 'MP पर 8000 करोड़ कर्ज छोड़ गए पूर्व CM'

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शिवराज सिंह चौहान सरकार पर 8000 करोड़ का कर्ज छोड़ गए हैं.

Also Read in
ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ पर निशाना, 'MP पर 8000 करोड़ कर्ज छोड़ गए पूर्व CM'
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने MP की पूर्व सरकार पर निशाना साधा. (फाइल फोटो)
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ पर निशाना
  • 'MP पर 8000 करोड़ कर्ज छोड़ गए पूर्व CM'
  • 'किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई कमलनाथ सरकार'
मुरैना:

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शिवराज सिंह चौहान सरकार पर 8000 करोड़ का कर्ज छोड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ धोखा किया, क्योंकि पूर्व सरकार 15 महीने में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई.

एक कार्यक्रम में बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'अगर किसी ने राज्य की जनता को छला है तो वो हैं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह. ये लोग 15 महीनों में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए. वो शिवराज सिंह सरकार के लिए 8000 करोड़ का कर्ज छोड़ गए हैं.'

मध्य प्रदेश उपचुनाव : आंकड़ों में समझें, कमलनाथ कैसे दे सकते हैं शिवराज सिंह चौहान को पटखनी

बता दें कि MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा. गरीब वर्ग के हर व्यक्ति, चाहें वह किसी भी जाति-समुदाय से आता हो, को 16 सितंबर से 1 रुपये किलो के हिसाब से गेहूं दिया जाएगा.

VIDEO: राज्यसभा में शपथ ग्रहण के दौरान दिग्विजय-सिंधिया का हुआ आमना-सामना

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Nath, Madhya Pradesh, BJP, Jyotiraditya Scindia, Digvijay Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com