मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया. (फाइल फोटो)
- यशोधरा राजे को निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस
- 20 फरवरी तक उनसे मांगा गया है जवाब
- यशोधरा राजे ने दिया था विवादित बयान
भोपाल:
निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को कोलारस विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में प्रचार के दौरान मतदाताओं को 'धमकाने' के आरोप में नोटिस जारी किया है. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग को वीडियो सीडी के जरिये एक शिकायत मिली थी. इसमें यशोधरा चुनाव प्रचार के दौरान शिवपुरी जिले के कोलारस में मतदाताओं को धमका रही हैं. इस शिकायत के चलते यशोधरा को नोटिस जारी किया गया है और 20 फरवरी तक उनसे जवाब मांगा है.
यह भी पढ़ें : इन नेताओं का परिवार है एक, लेकिन 'वफादार' हैं अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के...
यशोधरा के नाम जारी इस नोटिस में निर्वाचन आयोग ने कहा, 'हमें शिकायत मिली है कि 17 फरवरी को ग्राम पडोरा में आपने अपने सार्वजनिक भाषण में उपचुनाव के प्रचार के दौरान मतदाताओं को धमकी दी है कि यदि वे सत्तारूढ़ (भाजपा) को वोट नहीं देते हैं, तो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा.' अधिकारी ने बताया, 'जांच में प्रथम दृष्ट्या पाया गया है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है.'
VIDEO : 'वोट नहीं दिया तो उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलेगा'
सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो में यशोधरा को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि अगर आपने पंजा (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) को वोट दिया, तो आपको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. अगर आपने कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) को वोट दिया, तभी आपको इन योजनाओं को लाभ मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yashodhara Raje Scindia