विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2019

मध्य प्रदेश में भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में कांग्रेस नेताओं को पीटा, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश में भीड़ के हिंसक होने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. बैतूल जिले में तो बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने कांग्रेस के दो नेताओं और एक सामाजिक कार्यकर्ता की ही पिटाई कर दी. 

मध्य प्रदेश में भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में कांग्रेस नेताओं को पीटा, मामला दर्ज
भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में कांग्रेस के दो नेताओं की पिटाई कर दी.
भोपाल:

मध्य प्रदेश में भीड़ के हिंसक होने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. बैतूल जिले में तो बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने कांग्रेस के दो नेताओं और एक सामाजिक कार्यकर्ता की ही पिटाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है, यहां कांग्रेस के जिला महामंत्री धर्मेद्र शुक्ला, जनपद सदस्य रामू सिंह लांजीवार एवं आदिवासी कोरकू समाज के तहसील अध्यक्ष ललित बारस्कर गुरुवार देर रात को केसिया ग्राम से अपनी कार से घर लौट रहे थे. इस दौरान ग्राम नवल सिग ढाना रोड पर झाड़ियां पड़ी हुई थीं. बीच रास्ते में झाड़ियां पड़ी देखकर तीनों ही घबरा गये एवं अपनी कार को वापस गांव की ओर ले जाने लगे.  

झारखंड में बीजेपी के मंत्री ने मुस्लिम विधायक से जबरन 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कहा, देखें- Video

इसी बीच वापस होती कार को देखकर ग्रामीणों ने उनके बच्चा चोर होने के शक में उन पर हमला कर दिया. ग्रामीणों के हमले से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई एवं तीनों नेताओं को चोटें आई हैं. शाहपुर थाने से थाना प्रभारी दीपक पाराशर घटना की जानकारी मिलने पर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. धर्मेद्र शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने सीतलझिरी ग्राम के पांच ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Mob Lynching, Betul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com