विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2018

छत्तीसगढ़ : दांतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो बस और एक ट्रक में आग लगाई

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 15 नक्सलियों के मारे जाने के दो दिन बाद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ : दांतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो बस और एक ट्रक में आग लगाई
प्रतीकात्मक फोटो.
  • किरनदुल-दांतेवाड़ा रोड पर हुई घटना
  • सवारियों को उतारने के बाद जलाई बसें
  • ड्राइवर और हेल्पर को उतारकर ट्रक जलाया
रायपुर: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित दांतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने दो बसों और एक ट्रक को बुधवार को आग लगा दी. गाड़ियों को आग के हवाले करने से पहले उन्होंने उनमें सवार लोगों को उतार लिया था.

पड़ोस के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को मार गिराने के दो दिन बाद यह घटना हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम को किरनदुल-दांतेवाड़ा सड़क पर धुरली और गामावाड़ा गांव के बीच की है.    

VIDEO: ITBP ने स्कूल को गोद लिया

नक्सलियों के एक बड़े समूह ने किरनदुल से रायपुर आ रही दो बसों को रोका और यात्रियों को उनमें से उतरने को कहा. इसके बाद चरमपंथियों ने बसों में आग लगा दी. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने एक ट्रक को रोका और चालक और हेल्पर को उतारकर उसे भी आग लगा दी. अधिकारी ने कहा कि तीन गाड़ियों में सवार कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है.
(इनपुट भाषा से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxalites Set Fire In Buses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com