विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2018

छत्तीसगढ़ में हार के बाद अब नेता प्रतिपक्ष पर बीजेपी में मंथन, बृजमोहन अग्रवाल रेस में आगे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मिली करारी हाल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब भविष्य की रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है.

छत्तीसगढ़ में हार के बाद अब नेता प्रतिपक्ष पर बीजेपी में मंथन, बृजमोहन अग्रवाल रेस में आगे
बृजमोहन अग्रवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मिली करारी हाल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब भविष्य की रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि यह इस बात पर ज्यादा निर्भर करेगा कि कांग्रेस किसे छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुनती है. माना जा रहा है कि नेता विपक्ष के नेता के तौर पर अभी से ही भाजपा में मंथन शुरू हो गया है.

MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कौन होगा मुख्यमंत्री? जानें राहुल गांधी ने क्या जवाब दिया

बताया जा रहा है कि विपक्ष के नेता के लिए बीजेपी ओबीसी कार्ड आजमाएगी और ऐसी स्थिति में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ही सबसे मजबूत दावेदारों में हैं. माना जा रहा है कि पूर्व सीएम रमन सिंह विपक्ष के नेता नहीं बनाए जाएंगे. क्योंकि बीजेपी की ओर से ऐसे संकेत हैं कि उन्हें देश की राजनीति में लाया जाएगा और 2019 के लिए उनकी अहम भूमिका होगी. 

जीत से उत्साहित कांग्रेस का बीजेपी पर नया तंज: इंडिया का नया स्वच्छ भारत अभियान

बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सिटी साउथ से जीते हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कन्हैया अग्रवाल को तकरीबन 17 हजार वोटों से हराया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 65 सीटें मिली हैं वहीं बीजेपी को 15 सीटें मिली हैं. करीब 15 साल से रमन सरकार का शासन था. 

VIDEO- आखिर क्या चाहते हैं राजस्थान के नौजवान ?
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brijmohan Agrawal, Leader Of Opposition, Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com