विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2023

मध्य प्रदेश में करोड़ों की लागत से बनेगा बीजेपी का 10 मंजिल का आधुनिक दफ्तर

बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा भोपाल में 27 मार्च को पार्टी के नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे

मध्य प्रदेश में करोड़ों की लागत से बनेगा बीजेपी का 10 मंजिल का आधुनिक दफ्तर
मध्यप्रदेश बीजेपी कार्यालय की नई बिल्डिंग में 1005 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी होगा.
भोपाल:

चुनावी साल में मध्यप्रदेश बीजेपी में बहुत कुछ बदलने वाला है, जिसमें पार्टी कार्यालय भवन भी शामिल है. राजधानी भोपाल में लगभग 32 साल पुराना बीजेपी का दफ्तर टूट चुका है. अब पार्टी को करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाला नया कार्यालय मिलेगा. चंद दिनों बाद 27 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी के नए भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे.
      
सन 1991 में बना मध्यप्रदेश बीजेपी का दफ्तर अब जर्जर हो चुका है. इस दफ्तर से बीजेपी ने छह विधानसभा चुनाव लड़े. उसने इनमें से तीन दफा चुनाव जीता. लेकिन 1993, 1998 और 2018 के चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा. शहर के बीचों बीच अब नया दफ्तर बनाने की तैयारी है.

ktjuvtm

बीजेपी के नए दफ्तर की डिजाइन में इसका विशाल आकार दिखाई दे रहा है. भवन 65000 स्क्वेयर फीट के परिसर में बनेगा. इस 10 माले की बिल्डिंग का निर्माण 1.15 लाख स्क्वेयर फीट में होगा. भवन में 400 गाड़ियों की पार्किंग होगी. बिल्डिंग में 1005 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा. इमारत का निर्माण सवा साल में काम पूरा करने की योजना है. ग्रीन एनर्जी के लिए यहां सोलर पैनल लगाए जाएंगे.
      
मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा,  बीजेपी ने पूरे देश में हर जिले में पार्टी कार्यालय बनाने की योजना बनाई थी. अमित शाह जी के नेतृत्व में यह तय किया गया था. भोपाल में भवन निर्माण लंबे समय से पेंडिंग था. प्रदेश में एक नए स्वरूप में नए कार्यालय का निर्माण होगा. मध्यप्रदेश बीजेपी आज के वक्त की जरूरत के हिसाब से, कार्यकर्ताओं की जरूरत के हिसाब से भवन निर्माण का काम कर रही है. इसमें पदाधिकारियों के लिए 'समर्पण निवास', कर्मचारियों के लिए 'सहयोग' और कार्यालय के लिए 'संकल्प परिसर' होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, 10-storey BJP Office, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com