मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- आपस में ही भिड़ गए BJP कार्यकर्ता
- CM शिवराज के कार्यक्रम के दौरान भिड़ गए कार्यकर्ता
- कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
इंदौर:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रविवार को इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले. कई कार्यकर्ताओं को चोटें आने की बात कही जा रही है. मुख्यमंत्री चौहान रविवार को जनआशीर्वाद यात्रा लेकर इंदौर पहुंचे. इस दौरान उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया, कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए मंच बनाए थे. यह यात्रा इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी.
यह भी पढ़ें: 3800 आरोपियों वाले व्यापम घोटाले पर प्रधानमंत्री मोदी बोल सकते हैं?
विधायक उषा ठाकुर के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा थे, तभी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच से उषा ठाकुर अपनी बात कह रही थीं, उसी दौरान एक अन्य कार्यकर्ता दूसरे नेता की तख्ती लेकर पहुंच गया. इस पर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ, लात-घूंसे चले. इसमें दो से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं.
VIDEO: मध्य प्रदेश : चुनावी रैलियों में कांग्रेस बनाम बीजेपी
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MP Assembly Polls 2018, Shivraj Singh, Bjp Workers Clash