विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

अरविंद केजरीवाल की पार्टी में 12000 रुपये की थाली, बीजेपी ने उठाए सवाल

अरविंद केजरीवाल की पार्टी में 12000 रुपये की थाली, बीजेपी ने उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: दिल्‍ली में MCD चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तकरार जारी है. नए मामले में बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर जनता के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. शनिवार को बीजेपी ने कुछ केटरिंग बिल मीडिया में जारी कर दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने 11 और 12 फ़रवरी 2016 को अपने घर में पार्टी दी थी, उसमें जो खाना खिलाया गया था वो करीब 12000 रुपये प्रति प्‍लेट का था. ये पार्टी अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के एक साल पूरे हो जाने के उपलक्ष्य में दी थी. जो दो दिन के खाने का पूरा बिल है वो है तक़रीबन 11 लाख रुपये का है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी जनता का पैसा बर्बाद कर रही है.

वहीं इस पर उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अभी तक एक रुपये का भुगतान नहीं किया गया है बल्कि इतना बड़ा बिल आने पर जांच के आदेश भी दे दिये गए थे. बीजेपी चुनाव नज़दीक होने के कारण जानबूझकर ये मामला सामने लाई है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister, Rs 12, 000 Per Plate, Vijender Gupta, Manish Sisodia, MCD Elections 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com