विज्ञापन

जेल जाने के डर से कैदी का ड्रामा, सिर पटककर फोड़ा कांच, बोला- “अब तो एडमिट कर लो”

उल्हासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में जेल जाने के डर से कैदी अजबिल अंसारी ने जमकर हंगामा किया. इलाज के बाद फिट घोषित होने पर आरोपी ने डॉक्टरों की बात नहीं मानी और गुस्से में अपना सिर कांच पर मारकर तोड़ दिया.

जेल जाने के डर से कैदी का ड्रामा, सिर पटककर फोड़ा कांच, बोला- “अब तो एडमिट कर लो”

Prisoner Creates Ruckus Hospital: महाराष्ट्र के उल्हासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में उस वक्त अफरा‑तफरी मच गई, जब आधारवाडी जेल से लाए गए एक कैदी ने इलाज से ज्यादा ड्रामा कर डाला. जेल लौटने के डर में कैदी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे अस्पताल के भीतर हड़कंप मच गया. आरोपी ने खुद को घायल कर लिया और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, ताकि किसी भी तरह उसे भर्ती कर लिया जाए.

कल्याण से अमजद ख़ान की रिपोर्ट

इलाज के बहाने अस्पताल लाया गया कैदी

जानकारी के अनुसार, आधारवाडी जेल में बंद आरोपी अजबिल अंसारी को पेट दर्द की शिकायत के बाद पुलिस सुरक्षा में सेंट्रल अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने उसकी जांच की और प्राथमिक इलाज के बाद उसे पूरी तरह फिट घोषित कर दिया.

जेल लौटने का नाम सुनते ही भड़का

जब डॉक्टरों ने अजबिल को इलाज पूरा होने के बाद वापस जेल भेजने का फैसला लिया, तो वह अचानक गुस्से में आ गया. आरोपी किसी भी कीमत पर जेल वापस नहीं जाना चाहता था. उसने डॉक्टरों से जिद करने लगा कि उसे अस्पताल में ही भर्ती किया जाए.

गुस्से में सिर पटककर तोड़ा कांच

डॉक्टरों के मना करने पर आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया. गुस्से में आकर उसने अस्पताल के एक केबिन के कांच पर अपना सिर जोर से दे मारा. टक्कर इतनी तेज थी कि कांच चकनाचूर हो गया और आरोपी के सिर में भी चोट आ गई.

‘अब तो एडमिट कर लो' कहकर मचाया हंगामा

कांच टूटने के बाद आरोपी जोर‑जोर से चिल्लाने लगा- “अब तो मैंने कांच फोड़ दिया है, अब तो मुझे एडमिट कर लो.” आरोपी के इस व्यवहार से अस्पताल के अंदर मौजूद मरीज, डॉक्टर और स्टाफ दहशत में आ गए.

अस्पताल में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हालात को संभाला, लेकिन काफी देर तक अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा. मरीज और डॉक्टर डर के कारण बाहर निकल आए.

आरोपी पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

अस्पताल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अस्पताल के कामकाज में बाधा डालने को लेकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ulhasnagar Hospital Drama, Prisoner Creates Ruckus Hospitalinmate Breaks Glass Hospital, Jail Prisoner Viral Incident, Prisoner Hospital Incident India, Accused Damages Government Property
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com