विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2017

फेसबुक पर झलक दिखी डेढ़ साल से लापता पिता की, पुलिस में लगाई गुहार

फेसबुक पर झलक दिखी डेढ़ साल से लापता पिता की, पुलिस में लगाई गुहार
मुंबई: तक़रीबन डेढ़ साल से अपने लापता पिता की तलाश कर रहे बेटे को अचनाक पिता की एक झलक फेसबुक पर दिखी है.
फेसबुक पर पोस्ट तस्वीर दक्षिण भारत की है, जिसमे  पुलिस वाले बुजुर्ग को कंबल ओढ़ा रहे हैं. मुंबई में रहने वाले शुभम पांडे का दावा है कि तस्वीर में दिख रहे बुजुर्ग कोई और नहीं उनके पिता कमलाकांत पांडे हैं.

75 साल के  कमलाकांत पांडे 23 सितंबर, 2015 को घर से मुंबा देवी दर्शन के लिए अकेले ही निकले थे. उसके बाद वापस नहीं आए. उनकी तलाश में पुलिस से लेकर अस्पताल तक चक्कर लगा चुके परिवार को अब इस पोस्ट से उम्मीद जगी है. वे लेकिन विक्रोली पुलिस के उदासीन रवैये से दुखी हैं.  शुभम की शिकायत है कि पुलिस उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रही.

पेशे से मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव शुभम का कहना है कि उसने फेसबुक पर अपना नंबर  पोस्ट करने के साथ आंध्र पदेश के एक पुलिस प्रमुख से फ़ोन पर बात की और उनके कहे अनुसार मेल भी किया, लेकिन जवाब का इंतजार आज भी है.

सोशल मीडिया ने अब तक अनेकों बिछड़ों को मिलाया है. फेस बुक पर पिता की धुंधली ही सही तस्वीर देख इस परिवार की भी उम्मीद जगी है लेकिन जिन पर खोजने की जिम्मेदारी है वो उदासीन हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Missing Father, Facebook, Mumbai, लापता पिता की तस्वीर, फेसबुक, मुंबई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com