विज्ञापन

सिया ने केतन को धक्का देने के लिए इस पहाड़ी पर की थी प्रैक्टिस, बॉयफ्रेंड चेतन ने भी दिया था साथ!

सिया ने जिस पहाड़ी पर केतन अग्रवाल को दक्का देने की प्रैक्टिस की थी वह उसके घर से कुछ ही दूरी पर है. पुलिस अब उसे उसी लुल्लानगर पहाड़ी पर लेकर पहुंची है.

सिया ने केतन को धक्का देने के लिए इस पहाड़ी पर की थी प्रैक्टिस, बॉयफ्रेंड चेतन ने भी दिया था साथ!
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा.
  • पुणे पुलिस ने पुष्टि की कि सिया ने मंगेतर केतन को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धक्का देने की प्रैक्टिस की थी
  • सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर लुल्ला नगर की पहाड़ी पर केतन को मारने की प्रैक्टिस की थी
  • पुलिस सिया को लेकर उसके घर और प्रैक्टिस वाली पहाड़ी पर पहुंची, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें
मुंबई:

पुणे के केतन अग्रवाल को उसकी मंगेतर सिया ने लोहागढ़ किले की पहाड़ी से यूं ही धक्का नहीं दिया बल्कि इसके लिए उसने काफी प्रैक्टिस की थी.सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर लुल्ला नगर की पहाड़ी पर केतन को मारने की साजिश रची थी. इस बात की पुष्टि पुणे पुलिस ने की है. सिया के इस खुलासे के बाद पुलिस सिया को लेकर अब इस पहाड़ी पर पहुंच रही है. 

सिया ने की थी केतन को धक्का देने की प्रैक्टिस

इससे पहले पुणे पुलिस सिया को उसके घर लेकर गई थी. अब उसे पास की पहाड़ी पर प्रैक्टिस वाली जगह ले जाया जा रहा है. सिया अपने मंगेतर को पहाड़ी से धक्का देने में ऐसे ही कामयाब नहीं हुई. उसने बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर पुणे के लुल्ला नगर सेक्टर नंबर 37 स्थित पहाड़ी पर केतन अग्रवाल को धक्का कैसे दिया जाए इसकी प्रैक्टिस की थी.

पुलिस सिया को पहाड़ी पर लेकर पहुंची

ये पहाड़ी सिया के घर से कुछ ही दूर है. पुणे ग्रामीण पुलिस अब सिया को इसी पहाड़ी पर ले गई है. इससे पहले पुणे ग्रामीण पुलिस सिया को लेकर सुबह करीब 9 बजे पुणे के मार्केट यार्ड स्थित 'लीला कुंज' निवासस्थान पर पहुंची थी. करीब दो घंटे तक सिया के बयानों को क्रॉस एक्सामिन करने और कुछ साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस सिया उसे घर लेकर पहुंची थी.

पुलिस को अहम सबूत मिलने की संभावना

पुणे ग्रामीण पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस जगह से मामले से जुड़े कुछ अहम सबूत मिलने की संभावना है. सिया गोयल के इस घर में उनके पिता प्रवीण गोयल, माता और भाई साहिल गोयल रहते हैं. सिया को लेकर अब पुलिस पास की पहाड़ी पर पहुंची है.

ये भी पढ़ें-बस आज की रात है जिंदगी... कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाली सिंगर ने शेयर किया केतन का डांस वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Murder Case, Ketan Agarwal Death Mystery, Siya Ketan Murder, Pune Police, Ketan Aggarwals Murder Inside Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com