विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बोले- 'पाकिस्तान नहीं होता, अगर उस समय देश के प्रधानमंत्री...'

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि यदि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर उस समय देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान अस्तित्व में ही नहीं आता. उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बोले- 'पाकिस्तान नहीं होता, अगर उस समय देश के प्रधानमंत्री...'
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
  • शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिया बयान
  • वीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग
  • विमोचन के मौके पर कही ये बात
मुंबई:

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि यदि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर उस समय देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान अस्तित्व में ही नहीं आता. उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की. ठाकरे ने एक आत्मकथा ‘‘सावरकर: इकोज फ्राम अ फॉरगाटेन पास्ट'' के विमोचन के मौके पर कहा, ‘‘सावरकर को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए. हम (महात्मा) गांधी और (पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू द्वारा किए गए काम से इनकार नहीं करते है, लेकिन देश ने दो से अधिक परिवारों को राजनीतिक परिदृश्य पर अवतरित होते हुए देखा.''

उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर दिया बयान, कहा- जिस तरह अनुच्छेद 370 हटाई उसी तरह...

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘उन्हें नेहरू को वीर कहने में गुरेज नहीं होता यदि वह 14 मिनट भी जेल के भीतर सावरकर की तरह रहे होते. सावरकर 14 वर्षों तक जेल में रहे थे.'' उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी को इस किताब की एक प्रति दी जानी चाहिए.

ED के सामने पेश हुए राज ठाकरे, दफ्तर के बाहर लगी धारा-144, मिला चचेरे भाई उद्धव ठाकरे का साथ

इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जिस तरह केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया उसी तरह उसे चाहिए कि वह अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी साहस दिखाए. उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर के लिए इंतजार करने का कोई मतलब नहीं बनता है. 

Video: मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे प्रदीप शर्मा शिवसेना में हुए शामिल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Uddhav Thackeray, Veer Savarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com