विज्ञापन

अरबों का मालिक, लेकिन ITR में दिखाता था सिर्फ 12 लाख रुपए, ढोंगी अशोक खरात पर करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप

Crores Worth Tax Evasion:आयकर विभाग को शक है कि उसने कई कंपनियों, कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स और हार्डवेयर बिजनेस के जरिए बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की है. आने वाले दिनों में डिपार्टमेंट फर्जी डाक्टर खरात के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई शुरू करने की संभावना है. आध्यात्मिक बाबा के रूप में पहचान बनाने वाले खरात पर कई पीड़िताओं ने दुष्कर्म करने का आरोप है.

अरबों का मालिक, लेकिन ITR में दिखाता था सिर्फ 12 लाख रुपए, ढोंगी अशोक खरात पर करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप
CRORES WORTH TAX EVASION ALLEGATION ON HYPOCRITE ASHOK KHARAT

Bogus Practitioner Ashok Kharat: महाराष्ट्र के नासिक जिले के ढोंगी बाबा अशोक खरात पर अब करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप लग रहा है. जांच में पता चला है कि खरात अपने सालाना इनकम टैक्स रिटर्न में केवल 12 लाख रुपएकी आय घोषित कर रहा था. जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि उसकी वास्तविक संपत्ति सैकड़ों करोड़ रुपए की हो सकती है. फिलहाल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उसकी बेनामी संपत्तियों की जांच में जुटा है.  

आयकर विभाग को शक है कि उसने कई कंपनियों, कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स और हार्डवेयर बिजनेस के जरिए बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की है. आने वाले दिनों में डिपार्टमेंट फर्जी डाक्टर खरात के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई शुरू करने की संभावना है. आध्यात्मिक बाबा के रूप में पहचान बनाने वाले खरात पर कई पीड़िताओं ने दुष्कर्म करने का आरोप है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो

खरात पर कई महिलाओं के यौन शोषण, धोखाधड़ी और जबरन वसूली के हैं आरोप

गौरतलब है खुद को 'बाबा' या 'ज्योतिषी' बताने वाले ढोंगी बहरूपिए अशोक खरात पर कई महिलाओं के यौन शोषण, धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप लगे हैं. आरोप है कि वह तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और "शुद्धिकरण" के बहाने महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर देता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था.

खरात के पास से बरामद हुए थे 276 से 300 आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स और सीडी

अशोक खरात मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच में खरात के पास से लगभग 276 से 300 आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स और सीडी बरामद हुई हैं. आरोप है कि खरात बरामद अश्लील वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और उन्हें चुप रहने के लिए उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था.

ये भी पढ़ें-IIT बॉम्बे ने किया कमाल, बेकार चीजों को रसोई ईंधन में बदल दिया, 30-40 फीसदी हो रही LPG की बचत

खुद को 'बाबा' या 'ज्योतिषी' बताने वाले ढोंगी बहरूपिए अशोक खरात पर कई महिलाओं के यौन शोषण, धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप लगे हैं. आरोप है कि वह तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और "शुद्धिकरण" के बहाने महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर देता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था.

ये भी पढ़ें-VIDEO: जलगांव से आई डीजल जमाखोरी की LIVE तस्वीर, 500 लीटर पानी की टंकी में तेल भरते कैमरे में कैद हुआ कर्मचारी

मर्चेंट नेवी में कैप्टन रहे अशोक खरात को SIT ने मार्च 2026 में गिरफ्तार किया था

रिपोर्ट कहती है कि मर्चेंट नेवी का पूर्व अधिकारी रहा ढोंगी अशोक खरात ने नासिक में ज्योतिष और आध्यात्मिक गुरु के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद लगभग 200 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा कर लिया. खरात के आलीशान संपत्तियों में 18 करोड़ का फार्महाउस शामिल है. मामले की जांच में जुटी SIT ने खरात को मार्च 2026 में गिरफ्तार किया गया था. जांच के दायरे में उसके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं.

खरात के कथित तौर पर कई बड़े नेताओं व रसूखदार लोगों से संबंध पाए गए

उल्लेखनीय है महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बने ढोंगी बाबा अशोक खरात के कथित तौर पर कई बड़े नेताओं और रसूखदार लोगों से संबंध पाए गए हैं. इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर  है. शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे  खरात से जुड़े "बड़ी मछलियों" का पर्दाफ़ाश करने के लिए खरात के नार्को टेस्ट की मांग कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-ढोंगी अशोक खरात के नार्को टेस्ट के लिए विपक्ष ने तेज की मांग, बोली- 'बड़ी मछलियों' का पर्दाफ़ाश जरूरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com