विज्ञापन

बीवी को घंटों मुर्गा बनाने वाला अरबाज सैयद है हिस्ट्रीशीटर, कम उम्र में ही करने लगा अपराध, दंगा कराने जैसे आरोप

मुंबई के 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर अरबाज सैयद को पत्नी से हैवानियत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में दंगा भड़काने जैसे गंभीर अपराधों समेत 19 मामले दर्ज हैं.

बीवी को घंटों मुर्गा बनाने वाला अरबाज सैयद है हिस्ट्रीशीटर, कम उम्र में ही करने लगा अपराध, दंगा कराने जैसे आरोप

मुंबई में पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाला 25 साल का आरोपी अरबाज सैयद सिर्फ एक हिंसक पति नहीं है, बल्कि एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. शहर के अलग-अगल थानों में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में 19 मामलों में पहले से ही दर्ज है. पत्नी के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी अरबाज सैयद ने पत्नी को चार घंटे तक मुर्गा बनाए रखा था और उसके साथ जमकर मारपीट की थी.

चोरी से लेकर मारपीट और दंगा कराने के केस  

पुलिस सूत्रो के अनुसार, आरोपी अरबाज सैयद एक आदतन अपराधी है. उसने बेहद कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था, जिससे महज 25 साल की उम्र में ही उसने 19 आपराधिक मुकदमों का एक लंबा रिकॉर्ड बना लिया. अरबाज की इस 'क्राइम कुंडली' में मुंबई के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी, झपटमारी, मारपीट, दंगा करने और डराने-धमकाने जैसे कई संगीन मामले शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- बीवी को तड़पाने के लिए 4 घंटे तक बनाया मुर्गा, भागी तो किया चाकू से हमला, हिस्ट्रीशीटर पति हुआ अरेस्ट

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी 

पुलिस ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर अरबाज सैयद पहले भी कई बार आपराधिक गतिविधियों और हिंसक वारदात के चलते गिरफ्तार हो चुका है. कई मामलों में उसे जमानत मिली हुई है. वह एक आदतन अपराधी है. इसी आपराधिक प्रवृत्ति के चलते उसने घर में हुए एक विवाद के बाद पत्नी पर तलवार तान दी और उसे एसिड फेंककर जान से मारने की धमकी दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

अब जानिए क्या है मामला? 

दरअसल, आरोपी हिस्ट्रीशीटर अरबाज सैयद ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी. उसने पत्नी को कमरे में बंधक बनाया और उसे डरा-धमकाकर लगातार 4 घंटे तक जबरन 'मुर्गा' बनाया. इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई. इस खौफनाक प्रताड़ना के बाद जब पीड़ित पत्नी किसी तरह जान बचाकर अपने मायके भागी, तो आरोपी ने हथियारों के साथ ससुराल में धावा बोल दिया. उसने ससुराल में जबरन घुसकर हंगामा किया और अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसकी पत्नी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे उसके शरीर पर चाकू के कट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. उसके हाथ-पैर समेत शरीर अन्य जगह घाव के निशान हैं. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धो रहा था कैटरिंग स्टाफ, शख्स ने वीडियो बनाकर किया शेयर, FSSAI ने लिए ये एक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com