विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

मुंबई : अस्पताल में भर्ती गोवा के CM पर्रिकर ने देखा क्रिकेट मैच, हालत फिलहाल सामान्य

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है और डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है.

मुंबई : अस्पताल में भर्ती गोवा के CM पर्रिकर ने देखा क्रिकेट मैच, हालत फिलहाल सामान्य
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
  • अस्पताल में भर्ती गोवा के CM पर्रिकर ने देखा क्रिकेट मैच
  • फिलहाल उनकी हालत सामान्य है
  • डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है
मुंबई: मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है और डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है. उक्त जानकारी उनके करीबी सूत्र ने दी. पूर्व रक्षा मंत्री को अग्नाशय में सूजन की परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पर्रिकर का इलाज बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ पी. जगन्नाथ की देखरेख में चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली की उपन्यासकार ने मनोहर पर्रिकर को दिया बीयर डेट का न्योता

सूत्रों ने बताया, ‘‘पर्रिकर का स्वास्थ्य ठीक है. उन्होंने कल भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ क्रिकेट मैच भी देखा. फिलहाल उन्हें तरल भोजन दिया जा रहा है.’’  सूत्रों ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में मुख्यमंत्री का चिकित्सकीय परीक्षण चल रहा है और उन्हें छुट्टी देने के संबंध में देर दिन में फैसला किया जाएगा. 

VIDEO: गोवा में बीफ की कमी से परेशान होटल
शुरूआत में उन्हें गोवा चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया था, जहां से उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Manohar Parrikar, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com