विज्ञापन

VIDEO: ठाणे में बाइक को मामूली छू गई बस, आक्रोशित लोगों ने चालक की बेरहमी से कर दी पिटाई

पीड़ित बस चालक की शिकायत पर कोपरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है.

VIDEO: ठाणे में बाइक को मामूली छू गई बस, आक्रोशित लोगों ने चालक की बेरहमी से कर दी पिटाई
  • ठाणे के मीरा-भाईंदर नगर निगम के बस चालक की बाइक से टकराने के विवाद में बेरहमी से पिटाई कर दी गई
  • गायमुख घाट पर पांच से छह अज्ञात लोगों ने बस चालक पर हमला कर दिया. घटना बस में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई
  • पीड़ित चालक की शिकायत पर कोपरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
मुंबई:

महाराष्ट्र के ठाणे में मामूली विवाद के चलते मीरा-भाईंदर नगर निगम की बस के चालक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. यह घटना गायमुख घाट पर हुई, जहां बाइक को कट लगने के आरोप में 5 से 6 अज्ञात लोगों ने चालक पर हमला कर दिया.

इस हिंसक मारपीट का पूरा वीडियो बस के कैमरे में कैद हो गया है.

इसे भी पढ़ें: ठाणे में हैवानियत: बंदर की गर्दन के आर-पार हुआ तीर, ICU में भर्ती; बेजुबानों पर कौन कर रहा बार-बार हमला?

पीड़ित बस चालक की शिकायत पर कोपरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: एक्टर ने फ्लैट में किया मेड का मर्डर, जबरन संबंध बनाने का डालता था दबाव, पुलिस कर रही तलाश

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mira Bhayander Municipal Corporation, Bus Driver Beaten Up In Thane, Thane Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com