महाराष्ट्र में राज्य परिवहन के एक लाख 2 हज़ार कर्मचारी हड़ताल पर
- मुंबई से बाहर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है
- वेतन बढ़ाने और वेतन में असमानताएं दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं
- राज्य बस परिवहन की 17,000 बसें और 1 लाख 2 हज़ार कर्मचारी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
महाराष्ट्र में राज्य परिवहन के बस कर्मचारी अचानक हड़ताल पर चले गए हैं, जिसकी वजह से राज्य के दूसरे ठिकानों से मुंबई आने वाले और मुंबई से बाहर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.
झारखंड : रिम्स में जूनियर डॉक्टरों और नर्सों की हड़ताल के दौरान 14 मरीजों की मौत
कर्मचारी वेतन बढ़ाने और वेतन में असमानताएं दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. कर्मचारियों का आरोप है सरकार ने पैकेज बढ़ाया है लेकिन एचआरए जैसी सुविधाएं वापस ले ली हैं. महाराष्ट्र में राज्य बस परिवहन की 17,000 बसें और 1 लाख 2 हज़ार कर्मचारी हैं. रोज़ाना क़रीब 65 लाख लोग राज्य परिवहन की बसों में सफ़र करते हैं.
किसान आंदोलन के समर्थन में आए राहुल गांधी, जानिए क्या कहा था...
इससे पहले पिछले साल दीपावली के समय भी राज्य बस परिवहन के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे, तब बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश पर हड़ताल वापस लेनी पड़ी थी. वहीं रक्षाबंधन के मौके पर भी 'बेस्ट' के कर्मचारी वक्त समय पर वेतन भुगतान की मांग, सॉफ्टवेयर से काम के घंटों की गणना पर रोक, प्राइवेट बसों के इस्तेमाल पर रोक समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे.
VIDEO: किसानों की हड़ताल से बढ़ें थे सब्ज़ियों के दाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं