प्रतीकात्मक तस्वीर
पुणे:
महाराष्ट्र के सांगली में अवैध गर्भपात के मामले में एक डॉक्टर दंपति को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, एक डॉक्टर अभी भी फरार है. दरअसल, सांगली में अवैध रूप से गर्भपात करने के मामले ने फिर से तुल पकड़ लिया है. शहर के चौगुले हॉस्पिटल पर जिला चिकित्सा एवं पुलिस द्वारा छापेमारी और कार्रवाई करते हुए इस गोरख धंधे का पर्दाफाश किया.
पुलिस ने इस मामले में डॉ रुपाली चौगुले को सोमवार को गिरफ्तार किया था, तो मंगलवार को उनके पती डॉ. विजयकुमार चौगुले को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले से जुडे एक और डॉक्टर स्वप्नील जमदाडे़ अभी फरार है.
इस बीच चौगुले अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है और आरोपी डॉक्टर दंपत्ति जो सरकारी नौकरी में भी है उन्हें निलंबित करने की शिफारिश की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं