प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई:
महाराष्ट्र सरकार ने बृहन्मुंबई नगर निगम को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार के आरोपी 2001 निकाय कर्मचारियों और अधिकारियों की जांच के निर्देश दिए हैं. शहरी विकास विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 261 विभिन्न विभागों से जुड़े 2001 बीएमसी कर्मचारियों के खिलाफ जांच लंबित है. उन्होंने कहा कि बीएमसी पार्षदों ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि करीब एक हजार अधिकारियों की फाइलों को जानबूझकर गुम कर दिया गया, ताकि उनके खिलाफ जांच पूरी नहीं हो सके.
उन्होंने कहा, ' बहरहाल, जब उनसे जवाब मांगा गया तो बीएमसी ने हमें बताया कि कोई भी फाइल गुम नहीं हुई है.' अधिकारी ने बताया, 'पार्षदों ने मांग की कि सरकार जांच में विलंब का संज्ञान ले और बीएमसी से उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहे.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं