महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3018 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़कर 19,25,066 हो गई. वहीं, महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 112 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़कर 50,884 हो गई.
महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मुंबई में कहा कि 69 और रोगियों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 49,373 हो गई है. अधिकारी ने कहा कि दूसरी ओर दिनभर में 5,572 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 18,20,021 हो गई है. राज्य में अब भी 54,537 रोगियों का इलाज चल रहा है.
उन्होंने कहा कि मुंबई में संक्रमण के 537 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,92,008 हो गई है. इसके अलावा शहर में छह और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 11,094 तक पहुंच गई है.
वहीं, पड़ोसी राज्य गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 112 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को 50,884 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दिनभर में 116 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न उपचार केन्द्रों से छुट्टी दे दी गई. एक रोगी की मौत हुई है. अधिकारी ने कहा कि राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 49,199 जबकि मृतकों की तादाद 735 हो गई है. राज्य में अब भी 950 लोग वायरस से संक्रमित हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं