विज्ञापन
This Article is From May 30, 2020

नासिक शहर में घुसा तेंदुआ, दो लोगों पर किया हमला

महाराष्ट्र में नासिक शहर के इंदिरा नगर इलाके में शनिवार सुबह एक तेंदुए ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

नासिक शहर में घुसा तेंदुआ, दो लोगों पर किया हमला
प्रतीकात्मक तस्वीर
नासिक:

महाराष्ट्र में नासिक शहर के इंदिरा नगर इलाके में शनिवार सुबह एक तेंदुए ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई, जब एक तेंदुआ शहर में इंदिरा नगर की राजसारथी आवासीय सोसाइटी में घुस गया. 

उन्होंने बताया कि तेंदुए ने इमारत की सीढ़ियों पर चढ़ कर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उनके शोर मचाने पर वह बाहर की ओर भाग गया. बाहर भागते हुए तेंदुए ने एक राहगीर पर भी हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस और वन अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका. अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को मामूली चोटें आई हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी में घटना की तस्वीरें कैद हो गई हैं.

कुछ खबरों के मुताबिक इंदिरा नगर से पहले, मुंबई नाका इलाका और शहर में तिड़के कॉलोनी में एक तेंदुआ देखा गया था. 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com