- मुंबई मे सीएए के समर्थन और विरोध दोनों में बुलाई गई रैली
- आजाद मैदान में कानून के खिलाफ बुलाई गई रैली
- अगस्त क्रांति मैदान में समर्थन में जुटाई गई रैली
मुंबई में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और विरोध दोनों में रैली बुलाई गई. अगस्त क्रांति मैदान में बीजेपी ने CAA के समर्थन में रैली बुलाई, वहीं आज़ाद मैदान में इसके ख़िलाफ़ रैली बुलाई गई. दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में सैकड़ों स्टूडेंट्स और सामाजिक कार्यकर्ता एकजुट हुए. वहीं दूसरी और मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में बीजेपी ने इस कानून के समर्थन में रैली बुलाई थी जहां सैकड़ों लोग जुटे. सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति ने बताया कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के बहाने एक तरह से नोटबंदी को ही दोहराया जा रहा है. आजाद मैदान में मौजूद प्रदर्शनकारी ने कहा कि ये कोई धार्मिक मुद्दा नहीं बल्कि नोटबंदी पार्ट 2 है. इससे हर किसी पर असर पड़ेगा. एक अन्य छात्र ने कहा कि ये प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है. जब तक कानून वापिस नहीं लिया जाता हम प्रदर्शन करते रहेंगे.
नागरिकता कानून : जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन, दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ये सरकार तानाशाह है और इनको लगता है जो ये चाहेंगे वो ये करेंगे लेकिन सरकार का फर्ज है कि वे संविधान का पालन करें और उसकी रक्षा करे. बहुत सी हस्तियां आजाद मैदान में प्रदर्शन के दौरान नजर आईं. वहीं दूसरी ओर कानून के समर्थन में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अगस्त क्रांति मैदान में रैली कर रहे थे.
Mumbai: People continue to hold demonstration at August Kranti Maidan in support of #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/11AEGVWL07
— ANI (@ANI) December 27, 2019
इसके अलावा कोलकाता और दिल्ली में भी CAA के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुआ है. कोलकाता में कांग्रेस और लेफ़्ट ने विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में जुटे.अजमेर में CAA के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन कर रहे लोग अजमेर दरगाह के दीवान से भी नाराज़ दिखे. उनका कहना है कि दीवान ने CAA को लेकर लोगों को ग़लत जानकारी दी.
विश्लेषण : CAA और NRC के पीछे क्या हो सकती है BJP की असली रणनीति
बता दें कानून को लेकर सरकार का कहना है कि सीएए कानून धार्मिक रूप से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए है जो पड़ोसी देशों से भारत आए हैं वहीं कानून का विरोध करने वालों का मत है कि ये कानून मुस्लिमों के साथ भेदभाव करता है जो कि असंवैधानिक है.
देखें वीडियो- मुंबई के आजाद मैदान में CAA के विरोध में रैली, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं स्टूडेंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं