मुंबई में बच्ची से रेप (प्रतीकात्मक फोटो)
मुंबई:
मां-बाप अपने बच्चों को स्कूल में इस उम्मीद से भेजते हैं कि बच्चा सुरक्षित शिक्षा ग्रहण कर पाएगा. लेकिन अब आए दिन ऐसी खबरें आ रही हैं स्कूलों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है. उपनगरीय मलाड में एक स्कूल के भीतर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को चार साल की एक बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. दिंदोशी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजाराम व्हानमाने ने कहा कि इस कर्मचारी ने एक और चार अगस्त के बीच स्कूल के शौचालय के भीतर लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया.
बच्ची की मां ने पांच अगस्त को शिकायत दायर की थी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें : UP: लड़की को सड़क पर फेंककर जा रहा था टैक्सी ड्राइवर रेपिस्ट, बाइक सवार ने पकड़ा
व्हानमाने ने कहा, 'हमने बाद में आरोपी की पहचान की और उसे कल गिरफ्तार कर लिया.' उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.
VIDEO : नाबालिग से बलात्कार के बाद हत्या की घटना से नाराजगी
अन्य छात्रों के माता—पिता आज सुबह स्कूल के बाहर एकत्र हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया. (भाषा की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं