विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

नासिक में आठ माह के बच्चे ने गुब्बारा निगला, दम घुटने से मौत

बच्चे के माता-पिता उसे अस्पताल ले गए लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई

नासिक में आठ माह के बच्चे ने गुब्बारा निगला, दम घुटने से मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • जमीन पर पड़ा गुब्बारा निगल लिया था
  • गुब्बारा श्वांस नली में फंसने से दम घुटा
  • बच्चे के पिता यूपी के मूल निवासी मजदूर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में आठ महीने के एक बच्चे की गुब्बारा निगलने से दम घुटने के कारण मौत हो गई. बच्चा शहर के सिडको इलाके के हनुमान नगर क्षेत्र में स्थित अपने घर में कल खेल रहा था तभी उसने जमीन पर पड़ा गुब्बारा उठाया और निगल लिया.

अमबाद थाने के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुब्बारा निगलने के बाद बच्चे का दम घुटना शुरू हो गया जिसके बाद उसके माता-पिता उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए. वहां अधिकारियों ने लड़के के पिता को सिविल अस्पताल में ले जाने का सुझाव दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें : घर से खेलने के लिए गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

नासिक सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद पवार ने बताया कि बच्चे ने जो गुब्बारा निगला था वह उसकी सांस की नली में चला गया और दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमबाद पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

VIDEO : क्यों हो रही बच्चों की असामयिक मौत

बच्चे के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले हैं. वह नासिक में एक श्रमिक के तौर पर काम करते हैं. वे यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com