विज्ञापन

अपने बच्चों की दर्दनाक मौत देख चुके हैं ये सितारे, एक तो 11 साल के बेटे की मौत के बाद बन गया था नास्तिक, घर से फेंक दी मूर्तियां

गोविंदा से लेकर कबीर बेदी तक कई फिल्मी सितारे हैं जो अपने बच्चे को खोने का दर्द झेल चुके हैं. इनमें से एक का तो इसके बाद भगवान से भरोसा ही उठ गया था.

अपने बच्चों की दर्दनाक मौत देख चुके हैं ये सितारे, एक तो 11 साल के बेटे की मौत के बाद बन गया था नास्तिक, घर से फेंक दी मूर्तियां
बच्चों को खोने का दर्द झेल चुके हैं ये सितारे
Social Media
नई दिल्ली:

बच्चे को खोने का गम एक ऐसा दर्द है जिसके बारे में कुछ भी कहना कम होगा. अपनी आंखों के सामने अपने एक अंश के चले जाने से बड़ा झटका, सदमा, नुकसान, तकलीफ कुछ भी नहीं. फिल्मी दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने ये दर्द झेला, अपनी जिंदगी का वो सबसे मुश्किल दौर पार किया और आगे बढ़े. इस लिस्ट में गोविंदा से लेकर प्रकाश राज तक का नाम शामिल है. 

1- गोविंदा: गोविंदा और सुनीता आहूजा ने अपनी तीन महीने की बेटी को खोया था. सुनीता ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी एक बच्ची पैदा हुई थी जिसके फेफड़े डेवलप नहीं हो पाए थे. जन्म के तीन महीने बाद ही उस बच्ची की मौत हो गई.

2- कबीर बेदी: कबीर और उनकी पहली पत्नी के दो बच्चे हुए पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी. सिद्धार्थ को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी थी. इसी बीमारी से जूझते हुए उन्होंने 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया.

3- शेखर सुमन: शेखर का बेटा आयूष एक बीमारी से पीड़ित था. 11 साल की उम्र में उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद भगवान से उनकी आस्था बिल्कुल खत्म हो गई और कहा जाता है कि इसके बाद उन्होंने घर में रखीं सभी मूर्तियां फेंक दी थीं.

4- मौसमी चटर्जी: एक्ट्रेस की बेटी पायल डायबटीज का शिकार थीं. दो साल तक बीमारी से जूझते हुए पायल ने आखिर में दम तोड़ दिया.

5- प्रकाश राज: प्रकाश राज के बेटे सिद्धू की मौत पतंग उड़ाते हुए ऊंचाई से गिरने के चलते हुई. उस वक्त वह केवल 5 साल का था.

6- दिव्या सेठ: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस दिव्या सेठ की बेटी मिहिका ने तेज बुखार के बाद दिल का दौरा पड़ने से चल बसीं. 

7- आशा भोसले: आशा भोसले भी बच्चे को खोने का गम से गुजर चुकी हैं. उनके बेटे म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत का निधन स्कॉटलैंड में हुआ था. बेटे को खोने के बाद वह काफी समय तक इस सदमे से उबर नहीं पाई थीं.
 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Actors Kids Died Young, Divya Seth Daughter Death, Sunita Ahuja Daughter Death, Kabir Bedi Son Death, Prakash Raaj Son Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com