एनसीपी नेता छगन भुजबल.
- उनके बेटे और नांदगांव से एनसीपी विधायक पंकज मौजूद थे.
- एम्ब्युलेंस से पहुंचे भुजबल की तबियत नरम महसूस हो रही थी
- पुलिस संरक्षण में महाराष्ट्र विधानभवन लाया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
राष्ट्रपति चुनाव के लिए देशभर में हो रही वोटिंग के बीच महाराष्ट्र में हुई वोटिंग चर्चा में रही. यहां जेल में बंद दो आरोपियों को वोट के लिए पुलिस संरक्षणा में महाराष्ट्र विधानभवन लाया गया. एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री छगन भुजबल और निष्कासित विधायक रमेश कदम ने मुम्बई में वोट किया.
दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के बाद पहले रमेश कदम और फिर बाद में छगन भुजबल को पुलिस बंदोबस्त में विधानभवन में लाया गया. एक घण्टे के अंतराल के बाद दोनों नेता वोटिंग के लिए पहुंचे. गौरतलब है कि, भुजबल के स्वागत के लिए महाराष्ट्र एनसीपी के दर्जनभर विधायक विधानभवन के गेट पर मौजूद थे.
एम्ब्युलेंस से पहुंचे भुजबल की तबियत नरम महसूस हो रही थी. उन्हें मदद करने के लिए उनके बेटे और नांदगांव से एनसीपी विधायक पंकज मौजूद थे. वोट के लिए विधानभवन पहुंचे भुजबल करीब दो घंटे तक यहां थे.
भुजबल को विधानभवन से ले जाते हुए उनके समर्थकों ने विधानभवन के बाहर जोरदार नारेबाजी की. समर्थकों का कहना था कि, भुजबल के साथ नाइंसाफी हो रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं