विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2017

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पर पोस्टरों से हमला, शक शिवसेना पर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पर पोस्टरों से हमला, शक शिवसेना पर
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
मुंबई: अगले महीने होने वाले वृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले मुंबई में लगाए गए उन पोस्टरों को लेकर भाजपा ने कड़ी आलोचना की है जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शहर के विकास पर की गई टिप्पणी से संबंधित हैं.

पोस्टर में फडणवीस के उस बयान का मजाक उड़ाया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘नागपुर का एक व्यक्ति (फडणवीस) मुंबई को बदल देगा.’’ एक पोस्टर में कहा गया, ‘‘नागपुर के व्यक्ति को इसकी बजाए महाराष्ट्र को एकजुट बनाए रखना चाहिए.’’ इसमें लिखा था, ‘‘दूसरी तरफ मुंबई का रहने वाला एक व्यक्ति सुनिश्चित करेगा कि मुंबई सहित महाराष्ट्र एकजुट रहे.’’

पोस्टर में किसी भी पार्टी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है, हालांकि अटकलें हैं कि इसमें सहयोगी दल शिवसेना का हाथ हो सकता है जो देश के सबसे धनी नगर निगम पर नियंत्रण स्थापित करने की भाजपा की आकांक्षा को धता बताना चाहती है.

मुंबई भाजपा शाखा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, ‘‘यह (ये पोस्टर) एक ऐसे व्यक्ति की कारगुजारी है जो हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे से डरा हुआ है.’’ फडणवीस ने नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘जब मैं मुख्यमंत्री का पद छोड़ूंगा, मुंबई के लोग याद करेंगे कि नागपुर के एक व्यक्ति ने शहर को बदल दिया.’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वृहन्मुंबई महानगरपालिका, बीएमसी चुनाव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र, भाजपा, शिवसेना, पोस्टर वार, Vrihanmumbai, BMC, Chief Minister Devendra Fadnavis, Maharashtra, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com