UPSC 2025 Topper Ishan Bhatnagar: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईशान भटनागर ने UPSC 2025 के परिणाम (UPSC 2025 Civil Services Exam) में टॉप-5 (UPSC Topper) में स्थान हासिल कर शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया है. फिलहाल वे नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की ट्रेनिंग (IRS Training) कर रहे हैं. इससे पहले भी वे UPSC में चयनित होकर IRS के लिए चुने गए थे, लेकिन इस बार टॉप रैंक लाकर उन्होंने IAS बनने का रास्ता तय कर लिया है.
परिवार ने नागपुर में मिलकर मनाया जश्न
ईशान की मां, प्रोफेसर विनीता धौंढ़ियाल भटनागर ने NDTV से बातचीत में बताया कि रिज़ल्ट वाले दिन वे बेटे से मिलने नागपुर पहुंचीं. उनका कहना था कि यदि परिणाम उम्मीद के अनुसार न आता, तो वे उनके साथ रहकर हौसला बढ़ाना चाहतीं. लेकिन परिणाम उम्मीद से कई गुना बेहतर आया और परिवार ने इस खुशी को मिलकर सेलिब्रेट किया. उन्होंने कहा कि भोपाल से उनका गहरा जुड़ाव है और यह उपलब्धि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि में उत्कृष्टता
ईशान ने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की, जहाँ वे विज्ञान के छात्र रहे. CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली में प्रवेश लिया और वहाँ भी शानदार प्रदर्शन किया.
शिक्षा और प्रशासन से जुड़ा परिवार
ईशान का परिवार लंबे समय से शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ा रहा है. उनके पिता मध्यप्रदेश सरकार में प्रधान सलाहकार रह चुके हैं और फिलहाल सेवानिवृत्त हैं. उनकी मां अंग्रेजी विषय की प्रोफेसर हैं. परिवार का यह बैकग्राउंड और वातावरण ईशान की सफलता में एक महत्वपूर्ण आधार रहा है.
यह भी पढ़ें : UPSC CSE 2025 Result: कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री? सक्सेस स्टोरी; MBBS के बाद चुनी सिविल सेवा की राह
यह भी पढ़ें : MP का बर्लिन में डंका; पचमढ़ी ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट हासिल करने वाला देश का पहला हिल स्टेशन बना
यह भी पढ़ें : International Womens Day 2026: अधिकार, न्याय और कार्यवाही; MP में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास इवेंट
यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं