विज्ञापन

UPSC CSE रिजल्ट में असिस्टेंट पोस्टमास्टर की बेटी ने रचा इतिहास, तीसरे अटेंप्ट में हासिल की 41वीं रैंक

UPSC CSE Result: झारखंड के दुमका की सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल कर शानदार सफलता पाई है. डाकघर के असिस्टेंट पोस्टमास्टर की बेटी सुदीपा ने घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई से तीसरे प्रयास में ये उपलब्धि हासिल की.

UPSC CSE रिजल्ट में असिस्टेंट पोस्टमास्टर की बेटी ने रचा इतिहास, तीसरे अटेंप्ट में हासिल की 41वीं रैंक
UPSC CSE Success Story

UPSC CSE Result: कड़ी मेहनत, पेशेंस और परसिवरेंस के साथ कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है, ये बात झारखंड के दुमका की सुदीपा दत्ता ने सच कर दिखाई है. साधारण परिवार से आने वाली सुदीपा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल की है. जिससे न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. खास बात ये है कि वो बेहद साधारण परिवार से आती हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद सुदीपा ने घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई की और रोजाना 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई कर इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की.

घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई से पाई सफलता

सुदीपा दत्ता की शुरुआती पढ़ाई बांका के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई दुमका के सिदो कान्हू विद्यालय से साइंस विषय के साथ पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दुमका के आदित्य नारायण कॉलेज की पॉलिटिकल साइंस से पूरी की. सुदीपा ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं किया. उन्होंने दुमका में रहकर ही ऑनलाइन पढ़ाई की और साथ ही राजकीय लाइब्रेरी में जाकर रेगुलर पढ़ाई की. वो रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थीं.

उनका फर्स्ट अटेंप्ट सफल नहीं रहा और वो प्रीलिमिनरी एग्जाम भी पास नहीं कर सकीं. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी. 2023 में अपने दूसरे प्रयास में वो इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन सिलेक्शन नहीं हो सका. इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार तरीके से परफोर्म करते हुए ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल कर ली.

साधारण परिवार से निकलकर हासिल की कामयाबी

सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में असिस्टेंट पोस्टमास्टर हैं जबकि उनकी मां पम्पा दत्ता गृहिणी हैं. परिवार में दो बहन और एक भाई हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं. सुदीपा के इस अचीवमेंट से पूरे परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है. पीटीआई को दिए एक छोटे इंटरव्यू में सुदीपा ने बताया कि ये उनका तीसरा प्रयास था और भगवान की कृपा से इस बार उन्हें सफलता मिली.

UPSC रिजल्ट में अनुज अग्निहोत्री से पहले भी रहा डॉक्टरों का जलवा, देख लीजिए पूरी लिस्ट

लेखक के बारे में
img
Mukesh Kumar Baurai
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upsc Result 2025, Sudeepa Dutta, UPSC CSE Result, UPSC CSE Result Success Story, UPSC CSE 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com