UP MP Love Story: रिश्ते ऊपर से तय होकर आते हैं, जिसके साथ जोड़ी बनी है, वह आपको जरूर मिलता है. घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर यह बात कहते हैं. मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुजुर्गों की यह बात सच साबित हो गई, जब 1300 किलोमीटर दूर रहने वाले मुकेश और नेहा एक दूसरे के हुए. ये कपल हमारी तरह सामान्य नहीं है. इनकी लंबाई महज 3-3.5 फीट के करीब है. दोनों ने 15 अप्रैल को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में शादी की. इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है.
दरअसल, बड़वानी जिले के अंजड़ नगर परिषद में पिछले 17 साल से कार्यरत मुकेश कुशवाह की लंबाई 3-3.5 फीट के करीब है. लंबाई कम होने के कारण उनकी शादी में बड़ी समस्या आ रही थी. कोई भी ऐसी लड़की नहीं मिल रही थी जो मुकेश से शादी कर सके. इस बात को लेकर उनका परिवार भी बहुत परेशान था.

MP Mukesh Kushwaha UP Neha Kushwaha Love Marriage
1300 किमी. दूर नेहा से मिला मुकेश का दिल
इसी बीच करीब दो साल पहले मुकेश की पहचान सोशल मीडिया के जरिए 1300 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की रहने वाली नेहा कुशवाह से हुई. नेहा का कद भी सामान्य से कम था और उनकी लंबाई भी लगभग मुकेश के ही बराबर थी. यह बात दोनों को करीब ले गई. पहले बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोस्ती गहराती चली गई. उन्हें पता ही नहीं चला कि वे कब एक दूसरे से प्यार करने लगे. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और इसकी जानकारी अपने-अपने परिवार को दी.
दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा
15 अप्रैल को अयोध्या में एक-दूजे के हुए
परिवार एक दूसरे के संपर्क आए. बातचीत के बाद नेहा का परिवार अंजड़ आया और मुकेश व उनके परिवार से मुलाकात की. इसके बाद दोनों परिवारों में शादी के लिए सहमति बनी. सबकुछ तय होने के बाद 15 अप्रैल 2026 को श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में शादी होना तय हुआ.

Mukesh and neha barwani to balrampur love story
खाटू श्यान मंदिर में किए दर्शन
शादी के तय कार्यक्रम के अनुसार, मुकेश अपनी दुल्हनिया लेने के लिए परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और नेहा के साथ शादी के बंधन में बंधे. विवाह के बाद मुकेश अपनी दुल्हन को लेकर अंजड़ पहुंचे, जहां खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया.
दलित की शादी में हंगामा, डांस कर रहीं महिलाओं पर कमेंट किए, विरोध पर पत्थरबाजी कर पीटा
घर में बहू का जोरदार स्वागत
इससे पहले परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नवदंपति का घर में गर्मजोशी और सभी रश्में पूरी कर स्वागत किया. इस दौरान नवदंपति खूब खुश नजर आए. सोशल मीडिया से शुरू हुई यह प्यार भरी कहानी शादी तक पहुंचे की अंजड़ में खूब चर्चा हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं