विज्ञापन

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो... सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव

Twisha Sharma Last Video CCTV: भोपाल के ट्विशा शर्मा केस में एक सनसनीखेज सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में ट्विशा तेज गति से सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाती दिख रही हैं. कुछ ही देर बाद तीन लोग उनके शव को सीढ़ियों से नीचे उतारते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है.

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो... सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव
Twisha Sharma Last Video: Seen Climbing Stairs Fast, Minutes Later 3 People Carry Her Body Down.

Twisha Sharma Last Video CCTV: भोपाल की ट्विशा शर्मा की मौत के सात दिन बाद उसका आखिरी सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. 11 मिनट के इस वीडियो में वह सीढ़ी चढ़कर थर्ड फ्लोर पर जाते हुए दिखाई दे रही है. उसके हाथ में हेडफोन भी है, सीढ़ी चढ़ते हुए ट्विशा एक पल के लिए अपने लेफ्ट साइट में मौजूद कमरे की तरफ देखती है और फिर बिना रुके थर्ड फ्लोर पर चली जाती है. इसके बाद ट्विशा नहीं, उसकी लाश को 3 लोग नीचे लेकर आते हैं. सबसे पहले देखिए, ट्विशा का आखिरी वीडियो..

ट्विशा को दो बार दिया गया सीपीआर 

दूसरा सीसीटीवी वीडियो दो मिनट का है, जिसमें ट्विशा को सीढ़ी पर सीपीआर दिया जाता है. कोई भी हलचल नहीं होने पर तीन लोग उसे नीचे लेकर आते हैं. समर्थ सीढ़ी पर एक बार फिर ट्विशा को माउथ टू माउथ सीपीआर देता है. इसके बाद नीचे चले जाते हैं. 

Twisha Sharma Chat: 23 स्क्रीनशॉट वाली चैट हिस्ट्री से समझिए कितने दर्द में थी ट्विशा शर्मा, क्या-क्या झेल रही थी?

पति समर्थ को नहीं मिली अग्रिम जमानत 

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पति समर्थ ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दशम अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. ट्विशा शर्मा की व्हाट्सएप चैट में 'आई एम ट्रेप' का जिक्र कोर्ट के इस फैसले का बड़ा आधार बनी. 'ट्विशा बहुत खर्च करती थी, मौत वाले दिन पार्लर गई थी', पढ़िए, भोपाल कोर्ट में जोरदार बहस

फरार चल रहे समर्थ पर 10 हजार का इनाम

डीसीपी जोन 2 ने फरार चल रहे ट्विशा के पति समर्थ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं. साथ ही, समर्थ का पासपोर्ट निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. एक क्लिक पर पढ़िए पूरी खबर...

भोपाल में ट्विशा, ग्रेटर नोएडा में दीपिका...दो शहर, दो बेटियां, दो मौतें और दहेज प्रताड़ना की दो कहानियां

ट्विशा शर्मा की सास ने किए कई बड़े दावे

ट्विशा शर्मा की सुसाइड के 7वें दिन 18 मई सोमवार को उसकी रिटायर्ड सास गिरबाला सिंह ने अपने वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने ट्विशा की मेंटल हेल्थ पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा- उसका जाना हमारे लिए एक बुरे सपने की तरह है. कुछ भी हो, आखिरकार वह हमारे घर का हिस्सा थी. उन्होंने दावा किया कि ट्विशा को साइकेट्रिक काउंसलिंग दी जाती थी. उन्होंने दावा किया कि दवा लेने के बाद ट्विशा एक-दो दिन ठीक रहती थी, लेकिन फिर उसका बर्ताव बदल जाता था. यहां क्लिक कर पढ़िए सास गिरबाला सिंह ने क्या-क्या बड़े दावे किए...   

ट्विशा शर्मा की मौत का पूरा मामला क्या? 

मूल रूप से नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के लॉयर बेटे समर्थ सिंह से हुई थी. ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को शादी के कुछ समय बाद प्रताड़ित किया जाने लगा. उसका दो बार गर्भपात भी हुआ था. भोपाल के कटारा हिल्स स्थित 12 मई 2026 को ट्विशा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी से ही होना बताया गया, लेकिन उसके शरीर पर कई जगह चोट और मारपीट के निशान मिले हैं. 7 दिन से उसका शव भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखा गया है. उसके परिवार वाले अंतिम संस्कार नहीं कर रहे हैं. उनका कहना है कि शव को दोबारा पीएम कराया जाए और मामले की सुनवाई किसी दूसरे राज्य में होनी चाहिए. उन्हें आशंका है कि रिटायर्ड जज सास और वकील पति समर्थ के रसूख के चलते मामले की जांच प्रभावित हो सकती है. 

ट्विशा केस में बड़ा एक्शन! फरार पति समर्थ पर 10 हजार का इनाम, पासपोर्ट भी रद्द; क्या देश छोड़कर भागने वाला है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com