विज्ञापन

कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन

SDOP Karera: पीएमटी के टॉपर रहे आयुष जाखड़ ने बीमारों के इलाज के लिए डॉक्टरी की पढ़ाई की, लेकिन आईपीएस पिता के नक्शेकदम पर सिविल की तैयारी शुरू करते हुए वो भी साल 2022 में आईपीएस बन गए. 8 महीने पहले शिवपुरी के करेरा तहसील में SDOP तैनात आयुष जाखड़ के एक नए कारनामे ने उन्हें अब मध्य प्रदेश से पूरे देश में पहुंचा दिया है. 

कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन
SDOP Karera, Ayush Jakhar came in light after action against BJP MLA Son

IPS Ayush Jakhar: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में SDOP और साल 2022 बैच के आईपीएस आयुष जाखड़ आजकल बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में हैं. अपनी महिंद्रा थार कार से 5 लोगों को कुचल कर लहुलुहान करने वाले विधायक के बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चर्चा में सिटी एसपी आयुष जाखड़ की पत्नी भी एक तेज-तर्रार ऑफिसर हैं, जो अभी ग्वालियर में तैनात हैं. 

पीएमटी के टॉपर रहे आयुष जाखड़ ने बीमारों के इलाज के लिए डॉक्टरी की पढ़ाई की, लेकिन आईपीएस पिता के नक्शेकदम पर सिविल की तैयारी शुरू करते हुए वो भी साल 2022 में आईपीएस बन गए. 8 महीने पहले शिवपुरी के करेरा तहसील में SDOP तैनात आयुष जाखड़ के एक नए कारनामे ने उन्हें अब मध्य प्रदेश से पूरे देश में पहुंचा दिया है. 

ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ एक्शन से चर्चा में आए

ऐसे तो धाकड़ आईपीएस आयुष जाखड़ के कड़क पहचान के उदाहरण कई है, लेकिन अभी पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ उनका एक्शन चर्चा में है. बेटे के खिलाफ उनकी कार्रवाई से MLA साब नाराज हो गए, लेकिन आयुष जाखड़ पर इसका नहीं दिखा. उन्होंने विधायक के बेटे के खिलाफ न केवल केस दर्ज किया, बल्कि थाने तलब करते हुए कहा था कि, 'अब करैरा में दिखना मत.' 

Latest and Breaking News on NDTV

अंदर रोमांटिक भी हैं कड़क छवि के आईपीएस में शुमार आयुष जाखड़ 

बेहद कड़क छवि के आईपीएस में शुमार आयुष जाखड़ के अंदर रोमांटिक दिल भी है. यह करतब उन्होंने तब दिखाया था जब उन्होंने 2022 बैच की आईपीएस अनु बेनीवाल प्रपोज किया था. साल 2022 बैच की आईपीएस अनु बेनीवाल अभी आयुष जाखड़ की पत्नी हैं और ग्वालियर जिले में तैनात हैं. अनु बेनीवाल पति आय़ुष जाखड़ की बैचमेट थीं और दोनों एमपी कैडर के आईपीएस है और दोनों ने साथ-साथ ही आईपीएस की ट्रैनिंग ली थी.

ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर

बीजेपी विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने करैरा में अपनी महिंद्रा थार से 5 लोगों को कुचल दिया था और वहां तैनात आयुष जाखड़ ने बिना लाग लपेट के न केवल बेटे के खिलाफ नामजद कार्रवाई की, बल्कि पूछताछ के लिए भी बुलाया. बीजेपी विधायक इससे नाराज हुए थे और एसडीओपी को धमकी भी दी थी, जिसकी अभी खूब चर्चा हो रही हैं.

ये भी पढ़ें-Success Story: पिता पढ़ नहीं सके, बेटी बनी IPS, पति भी आईपीएस अधिकारी, जानिए कहानी  

आयुष जाखड़ के पिता दिलीप जाखड़ भी रह चुके हैं आईपीएस ऑफिसर

मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले आईपीएस आयुष जाखड़ के पिता दिलीप जाखड़ भी आईपीएस रहे हैं. शुरू से ही पढ़ाई मेधावी रहे आयुष जाखड़ ने राजस्थान में स्टेट पीएमटी के टॉप किया था, जिसके बाद उन्होंने जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की डिग्री ली, लेकिन उनका दिल डाक्टरी में नही लगा. साल 2018 में यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंचे आयुष जाखड़ ने महज 4 साल की अवधि में आईपीएस बन गए. 

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2022 में आईपीएस बने आयुष जाखड़ को मिला मध्य प्रदेश कैडर 

साल 2022 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आयुष जाखड़ को मध्य प्रदेश कैडर मिला. मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वह तैनात रहे आयुष जाखड़ ने अभी शिवपुरी में करेरा में तैनात है. करैरा में हाई पॉलिटिक्ल प्रेशर के बावजूद उन्होंने बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ नामजद कार्रवाई करके दिखा दिया कि वो एक सही मायने कड़क अफसर है, जो अपने पद और दायित्व से समझौता नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें-Profanity Free Village: 'यहां गाली देना मना है' ग्राम पंचायत की मुहिम का बड़ा असर, बोरसर बना MP का पहला गाली मुक्त गांव

2018 में एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद IPS आयुष जाखड़ ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी और 2022 में परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल कर वो आईपीएस बन गए. उन्होंने डाक्टर बनने के बजाय आईपीएस बनना तय किया. करैरा में एसडीओपी तैनात होने से पहले आयुष जाखड़ धार जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे.

आयुष जाखड़ की पत्नी अनु बेनीवाल भी मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी है

आईपीएस आयुष जाखड़ की पत्नी अनु बेनीवाल भी मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं. ग्वालियर में एएसपी अनु बेनीवाल की गिनती भी एक कड़क ऑफिसर के रूप में होती हैं, जिन्होंने ग्वालियर में अपने कार्यों से एक अलग पहचान बनाई है. महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए मशहूर अनु बेनीवाल को आयुष जाखड़ अचानक शादी के प्रपोज किया था, जिसका वीडियो अनु बेनीवाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है.

ये भी पढ़ें- Village Of Widows: 'विधवाओं के गांव' में तब्दील हुई पूरी पंचायत, संकट में सर्करा खदान के सैकड़ों कारीगर परिवारों का अस्तित्व

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com