पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साले को मुंबई पुलिस ने मारपीट के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है. भायखला इलाके में एक मामूली विवाद के बाद पीड़ित यूसुफ खान पर बांस के डंडों और बेसबॉल बैट से हमला करने का आरोप है. पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. आरोप है कि सड़क पर जमा पानी पड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक हमले में बदल गया.