दिल्ली में बैठक कर लौटे मध्य प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का अंदाज पूरी तरह बदल गया है. भोपाल एयरपोर्ट पर NDTV से वन-टू-वन बातचीत में उन्होंने कहा, 'अब सब ऑल इज वेल है, पार्टी ने 30 साल विधायक और 15 साल मंत्री बनाया है. अब मुझे कोई लालसा नहीं है.' उन्होंने कहा- आशुतोष तिवारी को मैंने सहमति दी है, उनके नामांकन में भी शामिल होऊंगा और पूरे चुनाव में साथ रहूंगा.
दोपहर एक बजे होगी सभा
इसके बाद दोपहर 1 बजे किला चौक पर एक विशाल आमसभा होगी, जिसमें नरोत्तम मिश्रा समेत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौजूद रहेंगे. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर हुए बवाल के बाद इस कार्यक्रम को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिससे जनता के बीच यह संदेश जाए कि पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है.
दीपिका से सनी तक पर वार, जिसने गिराई सरकार-उसे अब टिकट से इनकार
किसी ने मुलाकात नहीं हुई
आशुतोष और घनश्याम के बीच मुकाबला
दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच मुकाबला है. कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद यहां चुनाव हो रहा है. यहां 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं