विज्ञापन

Family Killed Rape Accused: जमानत पर बाहर आए रेपिस्ट को परिजनों ने गला घोंटकर मार डाला, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका आरोपी का शव

Rape Accused KIlled: प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को अंजाम दिया. योजना बनाकर परिजनों ने पहले आरोपी को अगवा किया, बंधक बनाकर पीटा, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या को अंजाम दिया. परिजनों ने अपराध छुपाने के लिए उसके शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे.

Family Killed Rape Accused: जमानत पर बाहर आए रेपिस्ट को परिजनों ने गला घोंटकर मार डाला, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका आरोपी का शव
BAIL OUT RAPE ACCUSED KILLED BY VICTIM'S FAMILY

Rapist  Strangled To Death: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक परिवार ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सजा देने के लिए कानून अपने हाथ में ले लिया और रेप आरोपी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया. बताया जाता है जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी को परिजनों को पहले अगवा किया और गला घोंटकर हत्या की और फिर अपराध छुपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया था.

प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को अंजाम दिया. योजना बनाकर परिजनों ने पहले आरोपी को अगवा किया, बंधक बनाकर पीटा, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या को अंजाम दिया. परिजनों ने अपराध छुपाने के लिए उसके शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे.

ये भी पढ़ें-पत्नी का दर्द भरा कॉल, 'मैं अब जीना नहीं चाहती…मैंने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया है और खुद भी खा लिया है'

24 वर्षीय रेप आरोपी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या

मामला नर्मदापुरम जिले का है, जहां 24 वर्षीय रेप आरोपी युवक विश्वास उर्फ छोटू गुर्जर की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. परिवार ने हत्या का साक्ष्य छिपाने के लिए रेप आरोपी के शव को निर्वस्त्र कर कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता, भाई और जीजा समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है.  फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

मनमोहन ठाकुर, जांच अधिकारी, बनखेड़ी पुलिस

मनमोहन ठाकुर, जांच अधिकारी, बनखेड़ी पुलिस

​मृतक पर अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप था

पुलिस के अनुसार मृतक विश्वास गुर्जर पर पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था. हाल में जेल से बाहर युवक को जमानत मिलने से पीड़ित परिवार नाराज था. पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार का दावा है कि जेल रिहा होने के बाद मृतक विश्वास लगातार पीड़िता और उसके परिवार को धमका रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था. इसी प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें-Dead Body In Trunk: झाड़ियों के पास हाइवे पर मिली संदिग्ध संदूक, अंदर रस्सी से बंधी पड़ी महिला की लाश, दृश्य देख उड़े पुलिस के होश

​पीड़ित परिवार बीते 12 अप्रैल की रात आरोपी विश्वास के घर पहुंचा और उसकी शादी पीड़िता से कराने का झांसा दिया, उनकी बातों में आए आरोपी को परिवार कार में बैठाकर करीब 35 किमी दूर नंदवाड़ा ले गए और सुनसान इलाके में हाथ-पांव बांधकर लाठी- डंडों से उसको खूब पीटा. फिर आंख फोड़ने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें-बुजुर्ग के दोनों कान फाड़कर गोल्ड इयररिंग्स लूटकर भागे बाइक सवार लुटेरे, सड़क पर छटपटाती रह गई लहूलुहान महिला

मृतक की ​पहचान छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंका

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने आरोपी की ​पहचान छिपाने के लिए उसके शव को निर्वस्त्र किया और एक खेत के कुएं में उसके शव को फेंक दिया था.  ​हत्या को अंजाम देने के बाद परिजन रायसेन जिले के छींद स्थित हनुमान धाम मंदिर में जाकर छिप गए थे. हैरान करने वाली बात यह थी कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी चारो परिजन तीन दिनों तक मंदिर में ही छिपे रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

रेप आरोपी की हत्या में गिरफ्तार किए गए परिजन

वारदात के बाद 3 दिनों तक मंदिर में छिपे थे परिजन

रेप आरोपी के भाई द्वारा बनखेड़ी थाने में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद हरकत में आई पुलिस सीधे पीड़िता के घर पहुंची, तो वहां घर के सभी पुरुष सदस्य लापता मिले. मुखबिरों और तकनीकी जांच की मदद से बीते 15 अप्रैल को पुलिस ने परिवार के सभी चार सदस्यों को मंदिर से दबोच लिया. आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार रात कुएं से रेप आरोपी का शव बरामद किया गया और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-श्योपुर हादसे पर CM मोहन ने जताया दुख, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई थी 4 की मौत, 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com