विज्ञापन

बुजुर्ग के दोनों फाड़कर गोल्ड इयररिंग्स लूटकर भागे बाइक सवार लुटेरे, सड़क पर छटपटाती रह गई लहूलुहान महिला

Bike Robbers: मामला मूसानगर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार लुटेरों ने लूट और बर्बरता की वारदात की. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. बदमाशों ने सोने के कुंडल के लिए एक लाचार वृद्धा को न केवल लहूलुहान किया, बल्कि उसे धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया, जिससे बुजुर्ग बुरी तरह से घायल भी हो गई.

बुजुर्ग के दोनों फाड़कर गोल्ड इयररिंग्स लूटकर भागे बाइक सवार लुटेरे, सड़क पर छटपटाती रह गई लहूलुहान महिला
GOLD SNATCHERS TORE WOMEN'S BOTH EARS TO SNATCH GOLD EARRINGS

Gold Snatching Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है. बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो लुटेरे ने एक 70 बुजुर्ग को निशाना बनाते से बर्बरता की सीमा लांघ गए. लुटेरों ने बुजुर्ग के सोने के कुंडल लूटने के लिए उसके दोनों कान फाड़ डाले और सोने का कुंडल छीनकर भागने में सफल रहे.

मामला मूसानगर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार लुटेरों ने लूट और बर्बरता की वारदात की. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. बदमाशों ने सोने के कुंडल के लिए एक लाचार वृद्धा को न केवल लहूलुहान किया, बल्कि उसे धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया, जिससे बुजुर्ग बुरी तरह से घायल भी हो गई.

ये भी पढ़ें-पत्नी का दर्द भरा कॉल, 'मैं अब जीना नहीं चाहती…मैंने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया है और खुद भी खा लिया है'

दो बाइक सवारों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया 

रिपोर्ट के मुताबिक लूट की शिकार हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मूसानगर थाना क्षेत्र के गौसगंज की रहने वाली है. पति गया प्रसाद निषाद की विधवा  बुधवार सुबह अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए सुंदरपुर गांव गई थीं. दोपहर के वक्त जब वह चिलचिलाती धूप में फसल काटकर पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी दो बाइक सवारों ने उन्हें निशाना बनाया और उसके दोनों कानों का कुंडल लूटने के लिए बहसी बन गए.

लुटेरों ने झपट्टा मार बुजुर्ग के दोनों कानों के कुंडल खींच लिए

वारदात खिरियन पुरवा जाने वाले सुनसान रास्ते के पास घटी. पीड़िता के अनुसार बाइक सवार दो युवकों ने पहले उन्हें रोका और फिर झपट्टा मारकर उनके कानों में पहने सोने के बाले छीन लिए. झपट्टा इतना जोरदार था कि बुजुर्ग महिला के दोनों कान बुरी तरह फट गए और महिला लहूलुहान हो गई. लुटेरों की क्रूरता यहीं नहीं रुकी, कानों का कुंडल छीनने के बाद बदमाशों ने वृद्धा को जोर से धक्का दिया, जिससे वह एक गड्ढे में जा गिरीं.

ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की वारदात पर प्रतिक्रिया देत हुए एसओ मूसानगर रीना गौतम ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें संदिग्धों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी ले रही हैं. रीना गौतम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लुटेरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात की शिकायत थाने में दर्ज कराया

पीड़िता की पहचान फूलकली के रूप में हुई है. पीड़िता ने बताया कि लहूलुहान हालत में उसने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश होकर रफूचक्कर हो चुके थे. बुजुर्ग महिला का नाती राहुल निषाद और अन्य परिजनों ने दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है. 

ये भी पढ़ें-Dead Body In Trunk: झाड़ियों के पास हाइवे पर मिली संदिग्ध संदूक, अंदर रस्सी से बंधी पड़ी महिला की लाश, दृश्य देख उड़े पुलिस के होश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com