विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आठ IAS अफसरों के तबादले, तीन जिलों के बदले कलेक्टर; यहां देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IAS अधिकारियों के तबादले किए. मंदसौर, छतरपुर और बालाघाट के कलेक्टर बदले. अदिति गर्ग को मंत्रालय में नई जिम्मेदारी दी, जबकि मृणाल मीणा, पार्थ जायसवाल और कुमार सत्यम को नई पदस्थापना मिली.

मध्य प्रदेश में आठ IAS अफसरों के तबादले, तीन जिलों के बदले कलेक्टर; यहां देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
आईएएस अदिति गर्ग और पार्थ जायसवाल की फोटो.

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस बदलाव में मंदसौर, छतरपुर और बालाघाट जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. नई पदस्थापनाओं के बाद कई जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदल जाएगा, जबकि कुछ अधिकारियों को मंत्रालय और प्रमुख विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई.

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को मिली नई जिम्मेदारी

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है. उन्हें परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संचालक रोजगार तथा एसएसआर ग्लोबल स्किल पार्क की मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

पार्थ जायसवाल को मिली शहडोल की कमान

अब तक छतरपुर कलेक्टर के रूप में कार्यरत पार्थ जायसवाल को शहडोल कलेक्टर नियुक्त किया है. प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. शहडोल में उनके सामने विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की चुनौती होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

आईएएस अफसर ट्रांसफर लिस्ट. 

मृणाल मीणा होंगे छतरपुर के नए कलेक्टर

बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा को छतरपुर जिले की जिम्मेदारी दी. बालाघाट में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रशासनिक कार्यों के आधार पर उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी. अब छतरपुर जिले का प्रशासनिक नेतृत्व उनके हाथों में होगा.

रतलाम कलेक्टर मीशा सिंह को मिला नया दायित्व

रतलाम कलेक्टर मीशा सिंह को आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है. नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे प्रदेश के शहरी विकास और नगरीय योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगी.

कुमार सत्यम बने बालाघाट कलेक्टर

सरकार ने कुमार सत्यम को बालाघाट जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है. जिले की प्रशासनिक कमान संभालने के साथ अब वे कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp Ias Transfer List, Madhya Pradesh IAS Transfer List, Collector Transfer In MP, Mohan Yadav Government, IAS Officers Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com