विज्ञापन

MP में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय, आज कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; 3 जुलाई के बाद मूसलाधार बारिश की संभावना

3 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कम दबाव में बदलेगा. जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग में अगले 5 दिन मूसलाधार बारिश की संभावना है.

MP में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय, आज कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट; 3 जुलाई के बाद मूसलाधार बारिश की संभावना
MP में मानसून पूरी तरह सक्रिय, कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू.
IANS

मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 44 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी दी गई है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम की वजह से आने वाले 3 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग संभागों में बारिश की तीव्रता कम-ज्यादा बनी हुई है.

इन जिलों में अति भारी बारिश यानी ऑरेंज अलर्ट का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के बालाघाट और डिंडौरी जिले में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

पांच जिलों में येलो अलर्ट 

देवास, हरदा, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में भारी बारिश (येलो अलर्ट) की संभावना जताई गई है.

हल्की बारिश

नीमच, मंदसौर, आगर मालवा और रतलाम में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है.

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल सहित 44 जिलों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

यहां अभी पूरी तरह मानसून नहीं पहुंचा

फिलहाल भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ ही जिले शेष हैं, जहां अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरी तरह प्रवेश कर जाएगा.

सागर-अशोकनगर में जमकर वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक 160.5 मिमी बारिश सागर जिले में और 129 मिमी बारिश अशोकनगर में दर्ज की गई.

मूसलाधार बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत वेदर सिस्टम बन रहा है, जो 3 जुलाई के आसपास कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा. इसके प्रभाव से जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग में अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Rain, Madhya Pradesh Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com