विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, मीनाक्षी विवाद पर राष्ट्रपति से मिलेंगे MP के विधायक

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार अहम बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के प्रभारी और राज्यों के पार्टी अध्यक्ष शामिल होंगे.

राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, मीनाक्षी विवाद पर राष्ट्रपति से मिलेंगे MP के विधायक
बुधवार को मीनाक्षी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने उपवास रखा.

मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) नामांकन विवाद के बीच कांग्रेस ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में आज बड़ी बैठक बुलाई है. इस दौरान राज्यसभा चुनाव, संगठन, आंदोलनों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सभी राज्य के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. इस बैठक में एमपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहेंगे. 

कांग्रेस मौजूदा हालात को देखते हुए बनाएगी रणनीति -

  • मीनाक्षी नटराजन मामले को सुप्रीम कोर्ट में किस तरह से पेश किया जाए. 
  • मध्य प्रदेश में विधायकों को एकजुट रखने और देश के अन्य राज्यों के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी.
  • साथ ही आंदोलनों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.

राष्ट्रपति से मिलेंगे कांग्रेस विधायक

वहीं कांग्रेस विधायक शुक्रवार को दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलेंगे. कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगा है. पार्टी सभी विधायकों की मौजूदगी में राष्ट्रपति से मीनाक्षी नटराज मामले में अपना पक्ष रखेगी. 12 जून को मध्य प्रदेश के सभी विधायकों को दिल्ली पहुंचने के लिए निर्देश दिए गए हैं. 

SC पहुंचा मीनाक्षी नटराजन नामांकन रद्द का मामला

नामांकन खारिज किए जाने के बाद बुधवार-गुरुवार की रात 1 बजे कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की मांग की है. 

मीनाक्षी को अब तक ECI से कोई जवाब नहीं

बता दें कि 9 जून को कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया था. इसके खिलाफ बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल,  सचिन पायलट, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, भूपेश बघेल, विवेक तन्खा शामिल थे. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आयोग ने मामले पर 2 घंटे में फैसला लेने का आश्वासन दिया था. हालांकि अब तक मामले में आयोग की ओर से कोई अपडेट नहीं आया.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Nomination: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीनाक्षी नटराजन नामांकन रद्द का मामला, आज आ सकता है बड़ा फैसला?

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव एमपी: मीनाक्षी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का भोपाल में उपवास, संविधान की प्रति लेकर बैठे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Meenakshi Natarajan, Rajya Sabha Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com