विज्ञापन

ईयरबड्स की लोकेशन से पकड़ा गया चोर, 2 घंटे में जबलपुर GRP ने बरामद किया 10 लाख का माल

जबलपुर जीआरपी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसकी कल्पना भी मुश्किल है. टीम ने अमरकंटक एक्सप्रेस से चोरी हुए बैग में पड़े ईयरबड्स की लोकेशन से चोर को पकड़ कर 10 लाख का माल बरामद कर लिया.

ईयरबड्स की लोकेशन से पकड़ा गया चोर, 2 घंटे में जबलपुर GRP ने बरामद किया 10 लाख का माल
अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री का बैग चोरी करने वाला आरोपी ईयरबड्स लोकेशन से पकड़ा गया.

अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया. जिसमें सोने-चांदी के गहने समेत 10 लाख रुपये का माल था. बैग में एक मोबाइल फोन और ईयरबड्स भी रखा था. परेशान यात्री ने तत्काल जबलपुर जीआरपी से मदद से मांगी. जीआरपी ने कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद हो चुका था. इसके बाद जीआरपी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है. टीआरपी की टीम बैग में रखे ईयरबड्स की लोकेशन से सीधे आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. 

ट्रेन में सफर के दौरान चोरी हुई बैग 

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इटारसी जा रहे यात्री नीलेश मालपाणी अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. यात्रा के दौरान उनकी पत्नी का बैग किसी ने चोरी कर लिया. बैग में सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल और ईयरबड्स समेत अन्य कीमती सामान रखा था, जिसकी कीमत 10 लाख 47 हजार रुपये के करीब थी. बैग चोरी होने की जानकारी मिलते ही नीलेश घबरा गए.   

जबलपुर जीआरपी ने 2 घंटे में चोर को पकड़ा.

जबलपुर जीआरपी ने 2 घंटे में चोर को पकड़ा.

मोबाइल ऑफ, ईयरबड्स लोकेशन आई काम

इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी जबलपुर जीआरपी को दी. पुलिस ने जांच शुरू तो चोरी गए बैग में रखा मोबाइल स्विच ऑफ था, ऐसे में पुलिस के सामने लोकेशन ट्रेस करने की चुनौती आ गई. लेकिन, बैग में मौजूद ईयरबड्स ने पुलिस का काम आसान कर दिया. पुलिस ने ईयरबड्स की लोकेशन ट्रेस की. तकनीकी सुराग के आधार पर जीआरपी ने अलग-अलग टीमों को सक्रिय किया और महज दो घंटे के भीतर आरोपी रितेश आसवानी उर्फ कालू तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. 

सफर में दोस्ती, नकली नोटों का ड्रामा और ठगी, आरा स्टेशन पर GRP ने ठग गिरोह को दबोचा

हिस्ट्रीशीटर बदमाश है आरोपी 

जीआरपी ने आरोपी चोर कालू के कब्जे से चोरी गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है. जांच में सामने आया है कि रितेश उर्फ कालू पहले से आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और वह एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी कालू से पूछताछ की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि उसने पूर्व में और कितनी वारदात को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें...

सिलीगुड़ी जंक्शन पर 8 बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार, दिल्ली से मजदूरी कर वापस लौटने की थी तैयारी

आंध्र प्रदेश के ओंगोल में ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, असिस्टेंट लोको पायलट घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earbuds, Jabalpur News, Jabalpur Crime News Today, MP News, MP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com