विज्ञापन

RAJA IS BACK: इंदौर रघुवंशी परिवार ने ऐसे किया 'छोटे राजा' का वेलकम, देवर की फोटो थामे दिखीं भाभी और खिलखिलाते चेहरे

RAJA IS BACK: राजा रघुवंशी के भाई की पत्नी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंची तो परिवार ने 'छोटे राजा' का जोरदार स्वागत किया. भाभी भी देवर राजा की तस्वीर हाथ में लिए नजर आई.

RAJA IS BACK: इंदौर रघुवंशी परिवार ने ऐसे किया 'छोटे राजा' का वेलकम, देवर की फोटो थामे दिखीं भाभी और खिलखिलाते चेहरे
राजा रघुवंशी हत्याकांड: 'छोटे राजा' के स्वागत में झूम उठा रघुवंशी परिवार_

Indore Raja Raghuvanshi: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में बेटे का जन्म हुआ. परिवार वाले इसे राजा का पुनर्जनम मान रहे हैं और उसकी वापसी पर जमकर खुशियां मना रहे हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिवार वालों ने 'RAJA IS BACK' के बैनर के साथ 'छोटे राजा' का गृह प्रवेश (Griha Pravesh) कराया. इस दौरान राजा की भाभी अपने हाथ में देवर की तस्वीर पकड़े रहीं. राजा हत्याकांड के करीब आठ महीने बाद घर के सभी सदस्य हंसते हुए नजर आए.

दरअसल, 29 मार्च को राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी पिता बने हैं. उनकी पत्नी ने बेटे का जन्म दिया है. परिवार इसे राजा की वापसी मान रहा है, उन्होंने बच्चे का नाम भी ‘राजा' ही रखा है. परिवार इसे चमत्कार क्यों मान रहा है, इसके पीछे भी एक संयोग है.  

यह संयोग परिवार के लिए चमत्कार 

परिवार के अनुसार, राजा की हत्या ग्यारस के दिन हुई थी, उसकी मौत का समय दोपहर करीब 2:40 बजे था. वहीं, सचिन रघुवंशी के बेटे का जन्म भी ग्यारस को ही हुआ है. उसके जन्म का समय दोपहर 2:42 बजे है. इसी संयोग के कारण परिवार इसे राजा की वापसी मान रहा है. परिवार के लोगों ने उसका नाम भी राजा ही रखा है.  

Latest and Breaking News on NDTV

मां ने कहा था मेरा बेटा लौट आया 

परिवार में बेटे के जन्म के बाद राजा की मां उमा रघुवंशी ने रुंधे गले से NDTV से बात करते हुए कहा था कि 'मेरा बेटा लौट आया है'. हमने उसका नाम भी ‘राजा' ही रखा है. जब बच्चे को ‘राजा' कहकर बुलाते हैं, तो उसकी प्रतिक्रिया भी उन्हें अपने बेटे की याद दिलाती है.

क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड?

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (26) की 11 मई 2025 को शादी हुई थी. 20 मई को वह अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे. 24 मई को दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया. इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई, 2 जून को एक खाई से राजा का शव बरामद किया गया. 9 जून को उसकी पत्नी सोनम यूपी के गाजीपुर के पास एक ढाबे से मिली. शिलांग पुलिस ने खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की है. इसके लिए बदमाशों को सुपारी की गई थी. सोमन और राज समेत हत्याकांड के कई आरोपी अभी जेल में है. मामला कोर्ट में चल रहा है, राजा का परिवार हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग कर रहा है.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Case, Indore News, Mp News, Madhya Pradesh News, Raja Is Back Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com