इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत खारिज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार 3 जुलाई को सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत की राहत बरकरार रखी. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि सोनम बेल पर रिहा हो चुकी है, हम जमानत पर रोक लगाने के इच्छुक नहीं. कोर्ट के इस फैसले से बेटे को न्याय दिलाने की आस में लड़ाई लड़ रहे परिवार को एक बड़ा झटका लगा है.
दरअसल, इससे पहले हनीमून पर पति राजा रघुवंशी की हत्या करने की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत मेघालय उच्च न्यायालय ने बरकरार रखी थी. कोर्ट के इस फैसले से नाखुश राजा के भाई विपिन ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी. लेकिन, अब उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलना राजा के परिवार के लिए एक बड़ा झटका है.
सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम रोक का आदेश देने को इच्छुक नहीं
पुलिस की लापरवाही से परेशान है राजा का परिवार
बता दें कि राजा हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के बाद मेघालय पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठे थे. इन्हें लेकर विपिन रघुवंशी ने कहा था कि वह अब तक समझ नहीं पा रहे हैं कि मेघालय पुलिस सोनम को गिरफ्तार करते समय उसे कारण नहीं बताने जैसी कानूनी चूक कैसे कर सकती है? मेघालय उच्च न्यायालय ने 29 जून सोमवार को सोनम को उसकी गिरफ्तारी के आधार बताने की प्रक्रिया में पुलिस की गंभीर त्रुटियों का उल्लेख किया था.
क्या है राजा रघुवंशी हत्या कांड?
राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल होने के आरोप में सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से 9 जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था. वह जमानत मिलने से पहले 10 महीने से अधिक समय तक शिलांग के जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद थी. राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है. 11 मई को इंदौर में उसकी शादी सोनम से हुई थी. नवविवाहित जोड़ा 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ था. 23 मई को लापता हुए राजा रघुवंशी का शव 2 जून को ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम के साथ ही उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया था.
बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाए मंगेतर को मार क्यों दिया? सिया ने पूछताछ में खुद बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं