Lawrance Gang News: अशोकनगर जिले के बाद अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एक नामी व्यापारी को रंगदारी के लिए धमकी देने का नया मामला सामने आया है. खुद को लॉरेंस बिश्वोई गैंग के गुर्गा बताते हुए व्यापारी को फोन पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती देने की धमकी दी गई है. यह धमकी व्यापारी और इंदौर के एक बड़े अस्पताल के मालिक के बेटे को दी गई है.
ये भी पढ़ें-A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
व्यापारी और अस्पताल संचालक के बेटे को फोन पर मिली फिरौती की धमकी
गौरतलब है अभी एक दिन पहले ही अशोकनगर जिले के नामी व्यापारी को एक इंटरनेशनल वॉयस कॉल के जरिए खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताकर फोन किया. धमकी देने वाले शख्स ने खुद को इंटरनेशनल गैंग का मेंबर हरि बॉक्सर बतलाया. पीड़ित व्यापारी ने तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई और साइबल सेल की मदद से कॉल डिटेल्स खंगाल रही है.
बिश्नोई गैंग के गुर्गे से मिली धमकी के बाद बढ़ाई गई व्यापारी परिवार की सुरक्षा
रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर व्यापारी के बेटे को कॉल करने वाले बिश्नोई गैंग के गुर्गे से मिली धमकी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. व्यापारी ने किशनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जहां व्यापारी का अस्पताल संचालित होता है. हालांकि धमकी आने के बाद इलाके में हड़कंप है और व्यापारी परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया. ऐहितयातन पुलिस ने व्यापारी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें-खंडहर में तब्दील हुए स्कूल में मिला मासूम का शव, गले पर मिले चोट के निशान, दो साल से बंद पड़ा था...
दो दिनों में मध्य प्रदेश के दो नामी व्यापारियों को आया फिरौती के लिए फोन
उल्लेखनीय है यह दूसरा मामला है जब दो दिनों में मध्य प्रदेश के दो नामी व्यापारियों के फोन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने फिरौती के लिए फोन आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी ने मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है. व्यापारी धमकी भरे फोन से डरे हुए हैं. अशोकनगर व्यापारी को फोन करने वाले ने AI जनरेटेड वॉयस कॉल के जरिए कॉल किया, जबकि इंदौर व्यापारी को सीधे फोन पर धमकी दी गई है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: नशे में धुत्त शख्स सांड पर सवार हो गया, सिगरेट पीते हुए करने लगा सवारी, नहीं देखा होगा ये वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं