विज्ञापन

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण में लापरवाही, ऑडी कार पर गिरा भारी छज्जा, थाने पहुंचा मामला 

इंदौर में मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान चलती ऑडी कार पर छज्जा गिर गया. हादसे में चालक अपूर्व जोशी बाल-बाल बच गए.

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण में लापरवाही, ऑडी कार पर गिरा भारी छज्जा, थाने पहुंचा मामला 

इंदौर का मेट्रो प्रोजेक्ट शहर के विकास की पहचान बन रहा है. लेकिन इसी बीच मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में चल रहे मेट्रो निर्माण के बीच अचानक एक भारी छज्जा ऑडी कार पर गिर गया. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

चलती ऑडी कार पर गिरा छज्जा

जानकारी के अनुसार, घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है, जहां अपूर्व जोशी अपनी ऑडी कार से बापट चौराहे से विजयनगर की ओर जा रहे थे. इस दौरान मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल से अचानक एक छज्जा उनकी चलती कार पर आ गिरा. हादसे में लग्जरी कार का अगला कांच और सनरूफ क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि हादसे में अपूर्व जोशी को कोई चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए. 

रेत का अवैध कारोबार, वर्चस्व और त्रिपाठी-ठाकुर परिवार की दुश्मनी... 3 हत्याओं के बाद गांव खामोश  

तो बड़ा हादसा हो सकता था  

पीड़ित अपूर्व जोशी का कहना है कि मेट्रो निर्माण एजेंसी की यह गंभीर लापरवाही है. अगर, उस समय कार में उनका परिवार या बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, जिस पर विजयनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

फेरों से पहले खुला उम्र का राज, रुक गई शादी, धरी रह गई सारी तैयारी

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई 

एसीपी पराग सोनी ने बताया कि फरियादी अपूर्व जोशी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

क्षिप्रा नदी के जल से हो सके स्‍नान... सिंहस्थ 2028 के लिए पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा, क्या-क्या हो रहा?

लेखक के बारे में
img
भारत पाटिल
संवाददाता
भारत पाटिल इंदौर से NDTV के संवाददाता हैं और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Metro Project, Indore News, MP News, MP Metro News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com