विज्ञापन

इंदौर हिट एंड रन में नया एंगल: पेंटहाउस विवाद में विदेशी लोगों की एंट्री, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ली थी जान

Indore Hit and Run Case में पेंटहाउस विवाद अब और उलझ गया है. विदेशी लोगों की मौजूदगी की जांच के बीच सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत ने मामले को गंभीर बना दिया है.

इंदौर हिट एंड रन में नया एंगल: पेंटहाउस विवाद में विदेशी लोगों की एंट्री, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ली थी जान

Indore Hit and Run Case: मध्‍य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसुड़िया पुल‍िस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हिट एंड रन केस में पेंटहाउस को लेकर चल रहे विवाद में विदेशी लोगों की मौजूदगी का एंगल भी जुड़ गया है. कॉलोनी के रहवासियों द्वारा पहले ही बाहरी और संदिग्ध गतिविधियों का विरोध किया जा रहा था, और इसी विवाद ने एक दर्दनाक हादसे का रूप ले लिया.

पेंटहाउस में विदेशी लोगों की आवाजाही पर विवाद

दरअसल, इंदौर के शिव वाटिका स्थित समृद्धि बिल्डिंग के पेंटहाउस में कथित तौर पर विदेशी लोगों का आना-जाना था, जिसको लेकर कॉलोनी के रहवासियों ने पहले भी आपत्ति जताई थी. रहवासियों का आरोप था कि यहां असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे माहौल खराब हो रहा है.  

indore hit and run case foreign angle penthouse dispute software engineer killed

indore hit and run case foreign angle penthouse dispute software engineer killed

लाइट बंद करने को लेकर बढ़ा विवाद, हुआ हादसा

इसी बीच MR-11 स्थित शिव वाटिका स्मृति एनक्लेव में पेंटहाउस की लाइट बंद करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बुधवार रात लगभग 10:30 आरोपी कुलदीप चौधरी और उसका बेटा मोहनीश उर्फ मोहित चौधरी ने गुस्से में आकर तेज रफ्तार कार से लोगों को टक्कर मार दी.

इस खौफनाक हिट एंड रन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठाक पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड मांगी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

एसीपी पारस सैनी के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. खासतौर पर पेंटहाउस में आने वाले विदेशी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही बिल्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

नगर निगम को भी लिखा गया पत्र

वहीं, नगर निगम को भी पेंटहाउस से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए पत्र लिखा गया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वहां हो रही गतिविधियां वैध थीं या नहीं. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच में जुटी है. 

शंपा पाठक पांडे हत्‍याकांड इंदौर: पिता-पुत्र ने कार से महिला इंजीनियर को कुचला, दोनों गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com