विज्ञापन

इंदौर: गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, 4 लोग घायल; धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी

इंदौर के विजय नगर इलाके में गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अवैध बोरिंग के कारण पाइपलाइन में लीकेज हुआ और विस्फोट हो गया.

इंदौर: गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, 4 लोग घायल; धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस हादसे में एक महिला समेत कुल 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया और हालात को संभाला.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में एक पार्षद द्वारा अवैध रूप से बोरिंग कराई जा रही थी, जिसके चलते गैस पाइपलाइन में लीकेज हुआ और फिर विस्फोट हो गया. इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया, हालांकि समय रहते राहत कार्य शुरू होने से स्थिति नियंत्रण में आ गई. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

खबर का अपडेट जारी है...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gas Pipeline Blast, Vijay Nagar Fire, Indore Crime, Gas Explosion, MP Blast News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com