विज्ञापन

GRMC में मेडिकल छात्रा से अभद्र टिप्पणी: दो गुट आपस में भिड़े, रॉड से किया हमला, एक घायल, डीन ने पांच छात्रों को निलंबित किया 

Madhya Pradesh News: GRMC में 2025 बैच के पांच छात्रों ने उसी बैच की एक छात्रा से क्लास रूम में अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणी की. इस घटना का विरोध सहपाठी छात्र श्रेयांश गुप्ता ने किया. जिसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से उसे ही निशाना बना लिया और उसके साथ मारपीट की.

GRMC में मेडिकल छात्रा से अभद्र टिप्पणी: दो गुट आपस में भिड़े, रॉड से किया हमला, एक घायल, डीन ने पांच छात्रों को निलंबित किया 

Gajra Raja Medical College: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) में एमबीबीएस 2025 बैच के प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच हुए हिंसक संघर्ष ने पूरे परिसर मे दहशत फैला दी. यह झगड़ा क्लासरूम में एक छात्रा से कथित अभद्र टिप्पणी से शुरू हुआ. उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और हिंसा तक पहुंच गया. इस झगड़े में एक छात्र के सिर पर रॉड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया और उसे ट्रॉमा  में भर्ती कराना पड़ा. एक छात्रा बेहोश हो गई.  इस गंभीर मामले मे डीन ने  पांच छात्रों को इस शिक्षा सत्र के लिए निलंबित करने जैसा कठोर कदम उठाया है. 

डीन डॉ आर के एस धाकड़ ने बताया कि  2025 बैच के छात्र सोनू शर्मा, ध्रुव रोकड़े, सब्रांत, वेदांत असाती और तरुण कुमार सोनवाल पर आरोप है कि उन्होंने उसी बैच की एक छात्रा से क्लास रूम में अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणी की. इस घटना का विरोध सहपाठी छात्र श्रेयांश गुप्ता ने किया. विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से उसे निशाना बना लिया. बताया गया है कि क्लास समाप्त होने के बाद जैसे ही श्रेयांश गुप्ता कॉलेज परिसर से बाहर निकला, आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. इस दौरान सोनू शर्मा ने रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे श्रेयांश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया. हालांकि डीन का कहना है कि घायल छात्र की हालत खतरे से बाहर है.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी  भगदड़ मच गई और पूरे इलाके मे दहशत फ़ैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही श्रेयांश गुप्ता के मित्र अर्पित श्रीवास्तव सहित अन्य छात्रों ने जीआरएमसी अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ से शिकायत की. इस दौरान पीड़ित छात्रा बेहोश हो गई. डीन ने उसे अपने चेम्बर मे बिठाकर पानी छिड़का और पिलाया तब वह होश मे आई. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीन ने तुरंत कार्रवाई की और छात्रा से अभद्रता, अमर्यादित टिप्पणी और कॉलेज अनुशासन भंग करने के आरोप में सोनू शर्मा, ध्रुव रोकड़े, सब्रांत, वेदांत असाती और तरुण कुमार सोनवाल को आगामी आदेश तक सभी शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों से निलंबित कर दिया. दूसरे पक्ष ने भी डीन क़ो शिकायती आवेदन दिया है. इसकी भी जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: 'भूत' ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, 34 साल से कर रहा था पीछा, गुजरात में 1992 से कुएं में दफन राज ऐसे खुला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com