विज्ञापन

VIDEO: शेयर मार्केट में 10 लाख डूबे...ज्वेलरी शोरूम कर्मचारी ने नकली अंगूठी से किया ऐसा कांड, सन्न रह गया मालिक, CCTV ने खोला राज

Gwalior News: 17 ग्राम की हूबहू नकली अंगूठी पहनकर ड्यूटी पर आया और हाथ पर रुमाल बांधकर असली अंगूठी बदल दी. हालांकि जब चोरी का मामला सामने आयो तो शोरूम संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस की. फिलहाल पुलिस आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.

VIDEO: शेयर मार्केट में 10 लाख डूबे...ज्वेलरी शोरूम कर्मचारी ने नकली अंगूठी से किया ऐसा कांड, सन्न रह गया मालिक, CCTV ने खोला राज

Gwalior Ring Theft Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में ज्वेलरी शोरूम से चोरी की घटना सामने आई है. चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि शोरूम का कर्मचारी ही निकला. शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसने शोरूम में चोरी कर डाली. उसने शोरूम में नकली अंगूठी रख दी और असली अंगूठी चुरा ली. घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम की है. चोरी का खुलासा ऑडिट के दौरान हुआ, जिसके बाद CCTV कैमरे चेक किए गए, जिसमें चोरी करते हुए कर्मचारी कैद हो गया था. पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.

असली अंगूठी की जगह नकली रख दी

दअरसल, पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम का कर्मचारी अवधेश शर्मा आरोपी निकला. उसने 17 ग्राम वजनी की सोने की अंगूठी चोरी कर उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी थी. इतना ही नहीं उसने वारदात को अंजाम देने के बाद नौकरी छोड़कर दिल्ली भाग गया, जिसे गुरुवार देर रात पुलिस ने धर दबोचा.

शेयर मार्केट में हुआ था 10 लाख रुपये का नुकसान

आरोपी अवधेश ने पूछताछ में बताया कि शेयर बाजार में उसने निवेश किया था. हाल में शेयर मार्केट में 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया था, जिसकी भरपाई के लिए उसने यहां कदम उठाया था.

आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी अवदेश ने 5 मार्च को 17 ग्राम की हूबहू नकली अंगूठी पहनकर ड्यूटी पर आया और हाथ पर रुमाल बांधकर असली अंगूठी बदल दी. 17 मार्च को ऑडिट के दौरान नकली अंगूठी का मामला उजागर हुआ तो शोरूम के सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया. जिसमें वो चोरी करते हुए नजर आ रहा था. पुलिस ने शोरूम संचालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया. साथ ही चोरी की हुई अंगूठी को बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढे़ें: अबूझमाड़ में अब 'बंदूक' नहीं 'कलम' चलेगी: नक्सलियों के गढ़ रेकावाया पहुंचीं पहली कलेक्टर नम्रता जैन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com